Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»धर्मांतरण पर असंवैधानिक बयान से आर्च बिशप को बचना चाहिए : दीपक प्रकाश
    Headline

    धर्मांतरण पर असंवैधानिक बयान से आर्च बिशप को बचना चाहिए : दीपक प्रकाश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। राज्य में हो रहे धर्मांतरण के संबंध ईसाई धर्म गुरु आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो और मास्करेन हास का आपत्ति जनक बयान न सिर्फ असंवैधानिक है बल्कि निंदनीय भी है। उन्हे ऐसे बयान से बचना चाहिए। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कही।  प्रकाश ने कहा कि भारत में सबको अपने अपने धर्म , संप्रदाय , पूजा अर्चना को मानने की संवैधानिक व्यवस्था है। परंतु किसी को भी लोभ,लालच या सेवा के नाम पर उनकी आस्था को बदलवाने का अधिकार प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि झारखंड की हेमंत सरकार बनते ही तुष्टिकरण की राजनीति हावी हो गई है।सबको पता है कि हेमंत सरकार बनते ही इसे क्रिसमस गिफ्ट की उपमा से नवाजा गया था। जिससे अन्य आस्था से जुड़े लोगों को पीड़ा हुई थी।

    दीपक ने कहा कि का यह बयान पूरी तरह अपरिपक्वता से भरा हुआ है जिसमे उन्होंने सत्ता परिवर्तन और धर्मपरिवर्तन को एक ही पलड़े में तौला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के धर्म स्वतंत्र कानून से उन्हें क्यों दिक्कत है जिस में कही भी किसी व्यक्ति को किसी सम्प्रदाय ,पूजा अर्चना को अपनाने की मनाही नहीं है। कानून सिर्फ यह कहता है कि अगर किसी को अपनी पूजा पद्धति,मान्यता को बदलना है तो कानून के प्रावधानों के तहत उपायुक्त को एक आवेदन देकर अपनी बात सूचित करें। अब इसमें कौन सी परेशानी हो गई।कहा कि आखिर प्रशासन को इस बात की जानकारी क्यों नहीं होनी चाहिए।

     उन्होने कहा कि आखिर कोई अपना धर्म बदलकर कल से अल्पसंख्यक की सरकारी सुविधाओं की मांग करेगा तो उसे अल्पसंख्यक की मान्यता प्राप्त करने के पहले उसे प्रशासन को क्यों नहीं बताना चाहिए? आर्च बिशप ने लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान किया है। उन्होंने देश और राज्यों में सरकार के गठन और फिर परिवर्तन की बातों को एक जिले के डीसी से जोड़ा है। यह उनका बचकाना और भोले भाले लोगों को दिग्भ्रमित करने वाला है।आर्च बिशप को यह पता है कि भारत में करोड़ों लोगों केलिए आस्था और सांस्कृतिक पहचान राम,कृष्ण,शिव को भी भारत की संवैधानिक व्यवस्था से जूझना पड़ा है।

    आज यही कांग्रेस पार्टी जिसके सहयोग से राज्य सरकार चल रही उसने तो एफिडेविट दायर कर राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़े कर दिए थे।आज हेमंत सरकार के संरक्षण में बेधड़क बड़े पैमाने पर लोभ लालच से गरीब,भोले भले लोगो को धर्म संस्कृति परंपरा से काटा जा रहा।मीडिया में प्रतिदिन ऐसी खबरें प्रमुखता से उजागर हो रहे। आज जब ऐसी संस्थाओं के फंड पर नकेल कसने की बात हो रही,हिसाब किताब पूछे जा रहे तो इनकी बौखलाहट सामने आ रही।

    भारतीय जनता पार्टी सबका साथ ,सबका विश्वास पर कार्य करती है। सभी पंथ संप्रदाय का सम्मान करती है लेकिन किसी के साथ तुष्टिकरण में विश्वास नहीं रखती। हेमंत सरकार कभी नमाज कक्ष,कभी उर्दू भाषा,ऊर्दू विद्यालयों के नामकरण के साथ मॉब लिंचिंग में भी तुष्टिकरण कर रही है। भाजपा आर्च बिशप से अपने असंवैधानिक बयानों केलिए जनता से माफी मांगने की मांग करती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    असंवैधानिक आपत्ति जनक बयान धर्मातरण भाजपा रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.