Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 23:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राज्य सरकार भी सहियाओं को मानदेय देने पर कर रही है विचार : बन्ना गुप्ता
          Headline

          राज्य सरकार भी सहियाओं को मानदेय देने पर कर रही है विचार : बन्ना गुप्ता

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 20, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          केन्द्र सरकार को सहियाओं के मानदेय बढ़ाने और एकमुश्त देने का भेजा गया है प्रस्ताव

          रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार सहियाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर है। सहिया ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह कर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पंहुचाने की एक कड़ी है। सहियाओं को मिल रहा मानदेय काफी कम है। केन्द्र सरकार को सहियाओं के मानदेय बढ़ाने एवं एकमुश्त देने का प्रस्ताव भेजा गया है। जो सूचना प्राप्त हो रही है उस आधार पर कहा जा सकता है कि केन्द्र सरकार जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी। साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरकार भी अपनी ओर से सहियाओं को मानदेय देने पर विचार कर रही है। उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स ऑडिटोरयिम में सहियाओं के सम्मान में आयोजित राज्य स्तरीय सहिया सम्मेलन सह पीआईएल (सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन) समागम समरोह में कही।

          सहिया बहनों की सरकार को है चिंता

          स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमें लोगों के स्वास्थ्य और उन तक स्वास्थ्य सेवायें पंहुचा रही सहिया बहनों की चिंता हैं। विभाग उनकी सभी समस्याओं का तेजी के साथ निराकरण कर उनकी दिशा एवं दशा में गुणात्तमक परिवर्तन लाने के प्रति गंभीर है और काम जारी भी है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के 24 जिलों के 32000 गांव ऐसे हैं, जहां न तो नेटवर्क है और ना ही रास्ते हैं, लेकिन वहां पंहुच कर सहिया बहनें अपनी सेवा दे रही हैं। सरकार ने इनकी इसी लगन और प्रयास को समझते हुये उन्हे प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने का फैसला लिया है। जिसके तहत सहिया बहनों के कार्यों को चार कैटगरी गोल्डेन,सिल्वर, कांस्य एवं श्वेत में विभाजित किया है। सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सहिया बहनों को गोल्डेन कैटेगरी के तहत 1000 रुपये की राशि प्रतिमाह दी जायेगी । उससे कम प्रदर्शन करने वाली सहिया बहनों को सिल्वर कैटेगरी के तहत 500रु/माह एवं कांस्य को 250रु/माह दिये जायेंगे । इस प्रकार उनमें काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित होगी।

          सहिय बहनों के प्रयास से मिले हैं अभूतपूर्व परिणाम

          मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सहिय बहनों के प्रयास का ही नतीजा है कि मातृत्व मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर के आकड़ों में गिरावट दर्ज करने में सफलता मिली है। साथ ही झारखण्ड में मातृत्व मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर भी देश के अनुपात में कम है। उन्होंने कहा कि सहिया बहनों के सहयोग से ही कुपोषण को कम करने में मदद मिली है । वहीं कृमि दिवस पर बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलानी हो, किशोरियों को आयरन की गोली देनी हो या गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य आदि कार्यों में उनके सहयोग से सफलता मिली है।

          इस अवसर पर विधायक मथुरा महतो ने कहा कि सहिया बहनें जान देकर जान बचाने का काम करती हैं। यह हमने कोविड के बुरे दौर में देखा है। जब सभी ने अपनों से मुंह मोड़ लिया था, तो सहिया बहनों ने ही आगे आकर कईयों की जान बचाई थी। उनके मानदेय बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की ने सहिया बहनों को सैल्यूट करते हुये कहा कि आपके कार्यों की जितनी भी सराहना की जाये कम है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के साथ आप सरकार की कई योजनाओं को भी धरातल पर उतारने का कार्य कर सकती हैं। आप सक्षम हैं, मजबूत हैं । सरकार आपको और भी मजबूती देने का प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में राज्य की 40 हजार सहिया बहनों को सम्मान देने के लिये इससे भी बड़े समारोह का आयोजन किया जायेगा।

          सहियाओं के कार्य को आसान बनाने और गुणावत्तापूर्ण कार्य हेतु सरकार सभी सहियाओं को टैब उपलब्ध करायेगी

          स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सहियाओं के कार्य को आसान बनाने और गुणावत्तापूर्ण कार्य हेतु सरकार सभी सहियाओं को टैब उपलब्ध करायेगी। इसमें एक एप्लिकेशन डेवलप किया जायेगा, जिससे सूचनाओं का अदान-प्रदान सुगम होगा। विभाग के सभी कार्यक्रमों की जानकरी उन्हें मिलेगी, जिससे उन्हें कार्य को समझने और करने में सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि हमने सहियाओं के सहयोग से मातृत्व मृत्यृ दर, शिशु मृत्यृ दर में गिरावट दर्ज की है। अभी झारखण्ड में मृत्यु दर 61 प्रति हजार एवं शिशु मृत्यु दर 27 प्रति हजार है। इसे 0 पर लेकर जाना है और इसमें सहियाओं की भूमिका अहम है।

          इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आईं सहिया बहनों को सम्मानित किया गया। जिसमें गोल्डेन वर्ग में बरही की सरिता देवी ,रजत वर्ग में दुमका की मदिना खातुन एवं कांस्य वर्ग में रांची की अंजु देवी शामिल हैं। साथ ही श्वेत वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम की प्रतिमा बोदरा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कोडरमा की सहिया बहन सुनिता देवी सहित कई सहिया बहनों ने क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के अनुभवों को साक्षा किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोविड टैब नेटवर्क मातृत्व मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर रांची न्यूज सम्मान सहिया
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.