Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 02:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड में हाथियों के उत्पात से दो साल में 200 से अधिक लोगों की मौत
    Headline

    झारखंड में हाथियों के उत्पात से दो साल में 200 से अधिक लोगों की मौत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सदन में बताया कि विगत दो वर्षों में जंगली हाथियों के उत्पात से झारखंड में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसमें 2020-21 में 74 लोग और 2021-22 में 133 लोग हाथियों का शिकार होकर अपनी जान गवाए हैं। इसके अतिरिक्त संपत्ति आदि की क्षति और मुआवजे के लिए 2020-21 में 591 लाख रुपया और 2021-22 में 485 लाख रुपये का भुगतान मुआवजा के रूप में किया गया है।

    रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में सवाल रखा था कि झारखंड में हाथियों के उत्पात और उससे होने वाले जानमाल के नुकसान और इसका आकलन करने की क्या व्यवस्था है। नुकसान की भरपाई के लिए क्या प्रावधान मौजूद है। इसके साथ ही मानव और हाथियों के मध्य हो रहे संघर्ष को रोकने के लिए क्या उपाय किए गए है। तारांकित प्रश्नकाल के इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी दी।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में हाथियों को और उनके पर्यावरण की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए केंद्र प्रायोजित स्कीम, हाथी परियोजना के तहत राज्यों को तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त झारखंड और उड़ीसा राज्यों में हाल ही में हाथियों की मौत की घटना पर भी मंत्रालय गंभीर है। और एक उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है। मानव हाथी का संघर्ष रुके, प्रतिशोध की भावना से हाथियों के मारे जाने की घटना रुके, स्थानीय समुदायों को हाथियों के कारण हुई जानमाल की क्षति के लिए मुआवजा की राशि उपलब्ध कराई जाए, इस मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीरता बरतती है।

    मृत्यु या स्थाई नि:शक्तता पर 5 लाख रुपए मुआवजा

    सांसद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकारों की क्षतिपूर्ति योजनाओं के अलावा भारत सरकार भी केंद्र प्रायोजित योजनाओं, हाथी परियोजना के तहत विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इन योजनाओं के तहत वन्य पशुओं द्वारा पहुंचाई गई क्षति में मुआवजे का प्रावधान है। मृत्यु या स्थाई अशक्तता की स्थिति में पांच लाख तक का मुआवजा दिया जाता है। जबकि गंभीर चोट की स्थिति में दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। मामूली चोट आने पर उपचार की लागत प्रति व्यक्ति 25 हजार तक सरकार खर्च करती है।

    सांसद संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने सदन में सुझाव भी दिया है कि हाथी और मानव के संघर्ष को रोकने के लिए केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए क्योंकि यह किसी एक राज्य की समस्या नहीं होकर राष्ट्रीय समस्या बनती जा रही है। लगभग आधा दर्जन राज्य जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित होते हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    उत्पात जंगली हाथियों पर्यावरण मुआवजा रांची न्यूज सांसद संजय सेठ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025

    कोडरमा में भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ शिलान्यास,बाबूलाल मरांडी बोले हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल ,कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम कर रही है

    June 7, 2025

    पलामू में अवैध संबंध विवाद में पत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता ने शव दफनाया

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.