Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड विधानसभा में रूबिका हत्‍याकांड पर हंगामा, भाजपा विधायक टेबल पर खड़े हुए तो मार्शलों ने निकाला बाहर
    Headline

    झारखंड विधानसभा में रूबिका हत्‍याकांड पर हंगामा, भाजपा विधायक टेबल पर खड़े हुए तो मार्शलों ने निकाला बाहर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 19, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची ।झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन स्पीकर के आसन पर बैठते ही विपक्ष के विधायक वेल में आकर रबिका पहाड़िया हत्याकांड मामले को लेकर हंगामा करने लगे। विपक्ष लगातार रबिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग करते रहे। विपक्ष के हंगामे के बीच ही स्पीकर ने अपना प्रारंभिक वक्तव्य दिया।

    छोटे सत्र में आप जनहित के मुद्दे उठा सकते हैं : स्पीकर
    विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पांच दिनों के सत्र में सरकार सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट लाएगी। इसके अलावा प्रश्नकाल और गैर सरकारी संकल्प आएगा। उन्होंने कहा कि यह सच है कि सत्र छोटा है लेकिन यह कई मामले में महत्वपूर्ण है। इस छोटे सत्र में आप जनहित के मुद्दे उठा सकते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन सर्वोपरि है और जनहित के लिए एक ऐसा मजबूत मंच है, जिसमें सदस्य लोगों की समस्याओं का निदान सरकार से करा सकते हैं। उन्होंने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनी गई सरकार को सदन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

    कार्यमंत्रणा समिति का गठन

    विधानसभा अध्यक्ष ने वर्तमान सत्र के लिए कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। समिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सीपी सिंह, सुदेश महतो और सरयू राय को सदस्य बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में चम्पई सोरेन, रामेश्वर उरांव, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रेम, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, सरफराज अहमद, रामचंद्र चंद्रवंशी, अपर्णा सेन गुप्ता, बिनोद सिंह, कमलेश सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह को रखा गया है।सत्र शुरू होने से पहले झारखंड विधान सभा स्थित अध्‍यक्ष कक्ष में स्‍पीकर रबीन्‍द्रनाथ महतो को फूलों का गुलदस्‍ता भेंट कर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्‍वागत किया।

    शोक प्रस्‍ताव के बीच हुई हत्‍याकांड की निंदा
    इस बीच, शोक प्रस्ताव में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने हत्याकांड की निंदा की और कहा कि संप्रदाय विशेष के लोग घटना को अंजाम दे रहे हैं। सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि शोक प्रस्ताव में राजनीति की परिपाटी ठीक नहीं, लाश पर राजनीति होने लगे तो सदन की क्या गरिमा रहेगी।

    स्पीकर ने बार बार आग्रह किया कि शोक प्रकाश में हंगामा नहीं किया जाय लेकिन विपक्ष मानने को तैयार नहीं था

    शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की शुरूआत सत्तापक्ष और विपक्ष की गर्मा गर्मी से प्रारम्भ हुआ। सदन के अन्दर विपक्ष के द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष पर जोर दार आक्रमण किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने भाजपा के सारे विधायक रणधीर सिंह को मार्शल के द्वारा बाहर निकाल ने का आदेश दिया , जिसके कारण सम्पूर्ण विपक्ष सदन के अन्दर नाराज हो गए। रबिता पहाड़िया हत्याकांड मामले में हंगामा कर रहे भाजपा विधायक रणधीर सिंह को मार्शल आउट किया गया। दरअसल रणधीर सिंह टेबल पर चढ़कर हंगामा कर रहे थे और उस समय सदन में शोक प्रकाश चल रहा था। स्पीकर ने बार बार आग्रह किया कि शोक प्रकाश में हंगामा नहीं किया जाय लेकिन विपक्ष मानने को तैयार नहीं था। इसी बीच रणधीर सिंह डेस्क पर खड़े हो गए। तब स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट करने का आग्रह किया। इससे पहले विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण ने शोक प्रकाश में रबिता पहाड़िया का नाम जोड़ने का आग्रह किया, लेकिन उनका नाम नहीं जोड़ा गया तब विपक्ष फिर हंगामा करने लगे। पक्ष और विपक्ष के बीच इस मामले को लेकर काफी तकरार हुआ।

    लाश पर राजनीति कर रहा विपक्ष : हेमंत सोरेन
    मुख्य मन्त्री हेमंत सोरेन ने कहा मैं जनता की संवेदना से वाकिफ हूं। शोक प्रकाश में हंगामे की ऐसी परिपाटी सदन में नहीं रही है। विपक्ष के पास अपनी बात रखने का समय है। उन्होंने कहा कि लाश पर राजनीति करना सही नहीं है।

    राज्य की जनता के लिए हजार बार मार्शल आउट होने को तैयार हूं : रणधीर सिंह
    मार्शल आउट किए जाने के बाद सदन के बाहर रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड में एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते हुए एक आदिवासी युवती को टुकड़ों में काट दिया गया। राज्य में बेटियां सुरक्षित नही हैं। राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। यदि जनता की सुरक्षा का आवाज उठाने पर मार्शल आउट किया जाता है तो मैं हजार बार मार्शल आउट होने के लिए तैयार हू।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    भाजपा रांची न्यूज रुबिका हत्याकांड विधानसभा शीतकालीन सत्र हंगाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.