Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 12:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा  19 पहुॅचा, कई अस्पताल में भर्ती
          Headline

          जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा  19 पहुॅचा, कई अस्पताल में भर्ती

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 14, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          छपरा। बिहार के सारण जिले में शराब ने कहर बरपाया है। मंगलवार रात से बुधवार तक जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा  19 पहुॅच गया है।  मौत से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, सदर अस्पताल छपरा ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह की शराब के सेवन से इनकार किया है लेकिन मृतकों के परिजनों का दावा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

          मढौरा डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मशरख और इसुआपुर इलाके में देसी शराब की बड़ी खेप पहुंची थी, जिसे 50 से ज्यादा लोगों ने पिया था। 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी ने 20-20 रुपये में देसी शराब के पाउच खरीदकर पीया था। सभी लोग एक किलोमीटर के दायरे में आसपास रहते हैं।

          परिजनों के मुताबिक सभी ने शराब पी थी। इसके बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। थोड़ी देर में आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। जैसे ही घर लौटे तो कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक से तेज बुखार चढ़ गया। उल्टियां होने लगीं। पेट दर्द की शिकायत होने लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान ही मंगलवार की रात पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान हुई है।

          सदर अस्पताल छपरा द्वारा दी गई मृतकों की सूची

          . मुकेश शर्मा – 30 वर्ष -बच्चा शर्मा – हनुमानगंज थाना , मसरख, जिला- सारण, अमित रंजन-38 वर्ष – द्विजेंद्र कुमार सिन्हा – डोईला थाना, इसुआपुर सारण, संजय सिंह – 45 वर्ष – वकील सिंह- डोइला, इसुआपुर सारण,  विजेन्द्र यादव – 46 वर्ष – स्व. नरसिंह राय- डोईला थाना इसुआपुर,  रामजी साह-55 वर्ष-गोपाल साह-शास्त्री टोला, थाना मसरक, सारण,  कुणाल कुमार सिंह-38 वर्ष-भदु सिंह- मसरख यदु मोड़,थाना मसरख, सारण, नासिर हुसैन- 42 वर्ष-समसुद्दीन-मसरख तख्त थाना मसरख सारण,  जयदेव सिंह-43 वर्ष -बिंदा सिंह -गांव बेंग छपरा थाना मसरक, रमेश राम- 42 वर्ष-कन्होया राम -गांव बेंग छपरा थाना मसरक सारण,  चंद्रमा राम-48 वर्ष- हेमराज जी- स्व. जीताराम- मसरख ,थाना मसरक,सारण,  विक्की महतो- 16 वर्ष- महतो-सुरेश महतो-मढ़ौरा, भरत राम पुत्र मोहर राम मशरक तख्त, गोविंदा राम पुत्र घिनावन राय पचखंडा मसरख,  मनोज राम पुत्र सपूत राम दुर्गौली की इलाज के दौरान मौत हुई है।

          इनके अलावा पांच अन्य लोगों की मौत का दावा उनके परिजन कर रहे हैं। इनमें हरेंद्र राम पुत्र गणेश राम निवासी मशरख तख्त, मंगल राय पुत्र गुलराज राय निवासी मशरख, अजय गिरी पुत्र सूरज गिरी, ललन राम पुत्र करीमन राम निवासी मशरख और प्रेमचंद साह पुत्र मुनिलाल साह निवासी रामपुर अटौली, इसुआपुर हैं। लोगों की माने तो मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। जहरीली शराब की भनक प्रशासन को लगते ही सदर अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। देर रात तक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारी भाग-दौड़ करते देखे गए। हालांकि, जहरीली शराब के सेवन पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          छपरा न्यूज जहरीली शराब दावा देशी शराब परिजन पेट दर्द बुखार मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          June 9, 2026

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          June 9, 2026

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.