Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 06:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डॉक्टर के घर में 10 लाख रूपए के लूटकांड का खुलासा, भाई के अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत्त थे लूटेरे
          Headline

          डॉक्टर के घर में 10 लाख रूपए के लूटकांड का खुलासा, भाई के अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत्त थे लूटेरे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 10, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  पुलिस ने चार दिन पहले हुए डा. संजय कुमार के घर में लूटकांड का खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार किए गए तीनो अपराधी पीड़ित डॉक्टर के भाई के अस्पताल में कंपाउंडर का काम करते थे। इनके पास से 4 लाख 60 हजार रूपए भी बरामद कर लिए गए है। पीड़ित डॉक्टर के घर से करीब 10 लाख रूपए की लूट हुई थी।

          एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी लेते हुए बताया कि 6 दिसंबर की रात करीब 9 बजे तीन नकाबपोश अपराधियों ने डा. संजय कुमार की श्रीकृष्ण मोहल्ला नगर स्थित आवास में हथियार का भय दिखाकर 10 लाख रूपए लूटे लिए।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष रामनिवास, रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष नीरज कुमार, टाइगर मोबाइल एवं जिला सूचना इकाई की एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम ने गहन अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल वीरपुर थाना क्षेत्र के छपकी निवासी राम सीजन महतो के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर वीरपुर निवासी गुलशन कुमार एवं नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा निवासी रितिक रोशन को गिरफ्तार किया गया।

          एसपी ने बताया कि घटना का मुख्य मास्टरमाइंड रितिक रोशन तथा चंदन एवं गुलशन डॉ. संजय कुमार के भाई डॉ. अमित कुमार सिंह के हॉस्पिटल में कंपाउंडर का काम करता था। सबने मिलकर लूटपाट का षड्यंत्र रचा तथा छह दिसम्बर की रात जब डॉ. संजय अपने घर खाना खाने गए तो तीनों कंपाउंडर मुंह को ढकने के बाद हथियार लेकर पहुंच गया तथा लूटपाट किया। जबकि तीन अपराधी घर के बाहर गली में निगरानी कर रहे थे, जिसकी तलाश में छापेमारी किया जा रहा है। इन लोगों के पास से लूटे गए रकम में से चार लाख 60 हजार के अलावा तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। तीनों कंपाउंडर के पास कोई डिग्री भी नहीं थी।

          एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की टीम ने 40 किलोमीटर के दायरे में 20 सीसीटीवी कैमरे की छानबीन किया। जिसमें से सभी पुख्ता सबूत निकल कर सामने आए। लूटी गई रकम में से शेष रकम की बरामदगी एवं घटना में निगरानी एवं लाइनिंग का काम करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

          उन्होंने बताया कि बेगूसराय में बड़े पैमाने पर हॉस्पिटल एवं क्लिनिक हैं, लेकिन यहां रखे जाने वाले नर्सिंग स्टाफ की ना तो डिग्री देखी जाती है और ना ही उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाता है। पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होने से जहां आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं, मेडिकल पैरामीटर के अनुसार डिग्री रहे रहने के कारण यह नर्सिंग स्टाफ मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। सिविल सर्जन को भी लिखा जा रहा है कि सभी हॉस्पिटल में स्टाफ की जांच कराएं तथा गैर आपराधिक छवि के प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कंपाउंडर गिरफ्तार डॉक्टर बेगूसराय न्यूज लूटकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.