Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 08:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»संयुक्त राष्ट्र के स्वरूप प्रक्रिया और व्यवस्था में बदलाव समय की मांग है- मोदी
          Headline

          संयुक्त राष्ट्र के स्वरूप प्रक्रिया और व्यवस्था में बदलाव समय की मांग है- मोदी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 26, 2020Updated:September 26, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          कहा कि भारत जब किसी से दोस्ती का हाथ बढ़ाता है तो वह किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं होता

          नई दिल्ली।

          भारत जब किसी से दोस्ती का हाथ बढ़ाता है तो वह किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं होता। भारत जब विकास की साझेदारी मजबूत करता है तो उसके पीछे किसी अन्य देश को मजबूर करने की सोच नहीं होती। यह बातें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 में अधिवेशन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। मोदी ने कहा की भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत जब मजबूत होता है तो वह किसी को सताता नहीं, विकास की बुलंदी पर होता है तो किसी को मजबूर नहीं करता। इतिहास में ऐसा लंबा काल रहा जब भारत विश्व अर्थव्यवस्था का सिरमौर था। वही ऐसा भी समय आया जब हमने गुलामी का अभिशाप सहा। जब हम मजबूर थे उस समय भी हम किसी पर बोझ नहीं बने।

           प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद में लंबित सुधारों पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र  दुनिया से सवाल पूछता है कि उसे इन विश्व संस्थाओं में उचित स्थान क्यों नहीं दिया गया। विश्व की इन निर्णयकर्ता संस्थाओं में भारत की गैरमौजूदगी समझ से परे है।

          मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने में विश्व मानवता को भारत के सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में वैक्सीन उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा देश होने के नाते यह सुनिश्चित करेगा कि दुनिया के हर देश को इसकी आपूर्ति हो। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद और कोरोना वायरस का सामना करने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व मानवता पूछ रही है कि संयुक्त राष्ट्र आज कहां है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के स्वरूप प्रक्रिया और व्यवस्था में बदलाव समय की मांग है। अपनी सरकार के समावेशी विकास संबंधी उपायों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफर। इस मंत्र ने भारत के करोड़ों देशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के  दौर में सरकार द्वारा शुरू की गई आत्मनिर्भर भारत अभियान विश्व अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम के आदर्श के तहत हमेशा शांति सुरक्षा और समृद्धि का आवाज उठाता रहेगा। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने की प्रतिष्ठा और उसके अनुभव को हम विश्व हित के लिए साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी और धन शोधन मानवता और मानव जाति के दुश्मन हैं।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.