Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 10:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» पंकज मिश्रा फोन प्रकरण में ईडी के समक्ष पेश हुए साहिबगंज डीएसपी राजेंद्र दुबे, पूछताछ शुरु
          Headline

           पंकज मिश्रा फोन प्रकरण में ईडी के समक्ष पेश हुए साहिबगंज डीएसपी राजेंद्र दुबे, पूछताछ शुरु

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 9, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची । संथाल परगना मे लगभग एक हजार करोड़ के अवैध माइनिंग के मास्टर माइंड पंकज मिश्रा के जेल अवधि में रिम्स के कैदी वार्ड में रहने के दौरान मोबाईल फोन पर बातचीत के मामले में ईडी के समक्ष साहिबगंज डीएसपी राजेंद्र दुबे आज ईडी के समन पर ईडी मुख्यालय में उपस्थित हुए । ईडी ने उन्हे गुरूवार को ही उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था परन्तु डीएसपी दुबे आज यहां हाजिर हुए। ईडी के समझ डी एस पी दुबे ने जवाब में अधिकांश सवाल पर चुप्पी साध ली ।ईडी यह जानना चाह रहा था की पंकज मिश्रा के साथ उनका क्या सम्बन्ध है। वो उनके दिशानिर्देश का पालन किनके कहने पर करते थे ,क्या इस घोटाले मे उनकी भुमिका है।अवैध माइनिंग की उन्हे खबर रहती थी । पंकज अवैध माइनिंग मे उनसे किस प्रकार सहयोग लेते थे ।

          मालूम हो की ईडी ने पंकज मिश्रा को पुछ ताछ के बाद गिरफ्तार किया था । न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हे रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा गृह में रखा गया था जहां बिमार होने के बाद रिम्स मे चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया था। ईडी ने रिम्स कैदी वार्ड मे पंकज ने संथाल परगना के कई प्रशासनिक और पुलिस के शीर्ष अधिकारी से जेल नियम के विरूद्ध मोबाईल पर बात की । ईडी ने रिम्स में ही पंकज को मोबाईल पर बात करते पकड़ा था साथ ही उनके एक चालक सहित एक व्यक्ति को भी हिरासत मे लिया था जो पंकज को मोबाईल उपलब्ध करा रहे थे।

          ईडी सूत्र का दावा है की पंकज रिम्स से तीन सौ लोगों से बात की है और उन्हे अवैध माइनिंग के लिए दिशानिर्देश दे रहे थे। इस अनियमितता पर ईडी ने बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारागृह के जेल अधीक्षक को भी समन जारी कर पुछ ताछ कर चुकी है। आज साहेबगंज के डीएसपी दुबे से पुछ ताछ की । ईडी यह जानने का प्रयास कर रही है की पंकज उन्हे किस हैसियत से आदेश दिशानिर्देश दिया करते थे ,अधिकारी किनके आदेश पर पंकज के दिशानिर्देश का पालन करते थे। क्या इस अवैध माइनिंग मे उनकी सहभागिता थी। सूत्र के अनुसार डीएसपी अधिकांश ईडी के सवाल पर चुप्पी साध रखी थी । आज लगभग पांच छ: घंटे की ईडी ने अब तक पुछ ताछ कर ली है। बता दें कि पंकज मिश्रा 1000 करोड़ के अवैध खनन का मुख्य आरोपी है।

          पंकज मिश्रा के निर्देश पर काम कर रहे थे डीएसपी

          ईडी को संदेह है कि साहिबगंज डीएसपी पंकज मिश्रा के निर्देश पर जिला पुलिस के माध्यम से कथित तौर पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बदला लेने की नीयत से काम कर रहे थे। पंकज मिश्रा न्यायिक हिरासत में रिम्स से डीएसपी को फोन करता था। यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने डीएसपी को ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ज‍ि‍न लोगों ने अवैध पत्थर खनन घोटाले में ईडी के समक्ष उनके खिलाफ बयान दर्ज कराए ।

          अवैध माइनिंग: पंकज मिश्रा ने साहिबगंज के डीएसपी से ईडी के गवाहों को फंसाने में मदद ली

          रांची।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को संदेह है कि साहिबगंज के डीएसपी राजेंद्र दुबे पंकज मिश्रा के निर्देश पर जिला पुलिस के माध्यम से कथित तौर पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बदला लेने की नीयत से काम कर रहे थे। पंकज मिश्रा न्यायिक हिरासत में रिम्स से डीएसपी को फोन करता था। यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने डीएसपी को ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ज‍ि‍न लोगों ने अवैध पत्थर खनन घोटाले में ईडी के समक्ष उनके खिलाफ बयान दर्ज कराए थे।

          पंकज मिश्रा के निर्देश पर डीएसपी ने सीसीए लगाने की पहल की 

          बीते दिनों साहिबगंज पुलिस ने प्रकाश चंद्र यादव उर्फ ​​मुंगेरी यादव और अशोक यादव को अपराध नियंत्रण कानून (सीसीए) के प्रावधानों के तहत जेल भेजा था । पंकज मिश्रा के खिलाफ मुंगेरी यादव के बेटे अंकुश यादव ईडी के गवाह हैं ।इसी तरह अशोक यादव भी ईडी के गवाह हैं। बताया जाता है कि साहिबगंज के डीएसपी राजेंद्र दुबे ने सीसीए के प्रावधानों के तहत उन्हें बुक करने के लिए डीईडी प्रस्ताव को आगे बढ़ाया था ।सूत्रों ने बताया कि एजेंसी के पास पुख्ता जानकारी है कि पंकज मिश्रा के निर्देश पर डीएसपी ने इस तरह की कार्रवाई की है ।ईडी को संदेह है कि राजेंद्र दुबे विजय हांसदा मामले के खिलाफ जांच में शामिल हो सकते हैं।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अवैध खनन ईडी डीएसपी पंकज मिश्रा पुछताछ फोन रांची न्यूज रिम्स साहिबगंज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.