Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 03:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गुजरात वि.स. चुनाव 2022 : गुजरात में भाजपा की रिकॉर्ड जीत, लगातार 7वीं बार लहराया भगवा
          Headline

          गुजरात वि.स. चुनाव 2022 : गुजरात में भाजपा की रिकॉर्ड जीत, लगातार 7वीं बार लहराया भगवा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 8, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          . भाजपा ने कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में मिली जीत का तोड़ा रेकॉर्ड

          अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है। राज्य में भाजपा अब तक 182 सीटों में से 152 सीट जीत चुकी है और चार पर आगे चल रही है। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में अब तक सर्वाधिक सीटें जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया है। इस चुनाव में राज्य में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं कांग्रेस का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस चुनाव में कांग्रेस 16 और आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार भी जीता है।

          गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से भी अधिक सीटें जीती हैं। भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल के 20 में से 19 मंत्री चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक भाजपा 152 सीट जीत चुकी है और 4 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 पर जीत चुकी और 1 पर आगे है। आम आदमी पार्टी 5 सीट जीत चुकी है। समाजवादी पार्टी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। अन्य 3 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

          समाजवादी पार्टी के कांधल जाडेजा पोरबंदर जिले के कुतियाणा सीट से जीत गए हैं। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा एआईएमआई एम के प्रमुख असादुदीन ओवैसी ने 13 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन उनमें से एक भी जीत नहीं पाए। चुनाव में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चेहरे हार्दिक पटेल और ओबीसी आंदोलन के नेता अल्पेश ठाकोर भी भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रहे। मोरबी झूलता पुल कांड के बाद भी यहां से भाजपा के कांति अमृतिया चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। वडोदरा के वाघोडिया सीट पर बाहुबली उम्मीदवार मधु श्रीवास्तव चुनाव हार गए हैं।

          इस बार भाजपा को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भी अच्छी सफलता मिली और जिन छह सीटों को वह आज तक नहीं जीत पाई थी, उस पर भी वह विजय पताका फहराने में सफल रही। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद पूरे राज्य में भाजपा कार्यालयों पर जश्न शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों पर उत्सव मनाया। जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

          मौके पर अध्यक्ष पाटील और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पत्रकारों को बताया कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। पाटिल ने कहा कि हम कांग्रेस को ही विपक्ष मानते हैं। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वो राष्ट्रीय पाट्री थी, वो खत्म हो रही है। आम आदमी पार्टी का यहां कुछ था नहीं। उनकी तरफ से इस तरह के वादे किए गए, जो जमीन पर नहीं उतर सकते हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है।

           

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है।

          युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है- प्रधानमंत्री

          गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है। आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अहमदाबाद न्यूज गुजरात चुनाव भाजपा रिकॉड जीत लगातार सातवीं
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.