Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 7 July 2026 || 23:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
          Headline

          झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 4, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          . मुख्यमंत्री ने राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की मांगों पर पूरी संवेदना और सहानुभूति के साथ विचार कर जल्द निर्णय लेने का दिया आश्वासन

          . मुख्यमंत्री बोले- प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर योजनाओं को धरातल पर उतारने का अहम दारोमदार

          . राज्य की मजबूती के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का मजबूत होना अत्यंत जरूरी

          रांची। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सरकारी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। आप सरकार के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। राज्य को दिशा दिखाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है।ऐसे में आपकी कार्यशैली से राज्य के सर्वांगीण विकास और उसे मजबूती देने का हौसला मिलता है । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा की वार्षिक आम सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झाप्रसे. की पत्रिका ” दस्तक ” का विमोचन किया।

          राज्य की समस्याओं से आप भली-भांति वाकिफ हैं

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ग्रास रूट पर कार्य करते हैं ।उन्हें व्यवस्था के हर स्तर पर कार्य करने का अनुभव होता है। ऐसे में वे राज्य की तमाम समस्याओं और हालात से से भलीभांति वाकिफ होते हैं । ऐसे में आप जैसे अधिकारियों पर सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, ताकि उसका लाभ आम जनता को मिल सके।

          व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड से लेकर झारखंड मंत्रालय तक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बड़ी टीम कार्य करती है। ऐसे में आप व्यवस्था की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी हैं । उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की व्यवस्था तथा कार्यशैली थोड़ी अलग है, लेकिन अगर आप इन वरीय अधिकारियों के सहयोगी के रुप में खड़े नहीं हो, तो वे भी एक कदम आगे नहीं चल पाएंगे ।

          राज्य को मजबूती देने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का मजबूत होना जरूरी

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मजबूती के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का मजबूत होना अत्यंत जरूरी है । अगर किन्ही वजहों से प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो जाए तो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर हम अन्य राज्यों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी समझने की कोशिश करते हैं, ताकि यहां की प्रशासनिक व्यवस्था को और भी मजबूती दे सकें।

          प्रशासनिक व्यवस्था में जरूरत के हिसाब से सुधार जरूरी

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में जरूरत के हिसाब से सुधार जरूरी है, ताकि उसका अपेक्षित लाभ हमें मिले । इसे देखते हुए ही सरकार ने प्रशासनिक सुधार के लिए आयोग का गठन किया था। आयोग की रिपोर्ट भी मिल चुकी है । अब उस रिपोर्ट का अध्ययन कर प्रशासनिक व्यवस्था में जो भी सुधार की जरूरत होगी उस दिशा सरकार कदम बढ़ाएगी ।

          अधिकारी आम जनता से पूरी आत्मीयता से जुड़े

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इस राज्य के सिर्फ अधिकारी ही नहीं, एक शिक्षक भी हैं ।आप जैसे अधिकारियों पर ही व्यवस्था का दारोमदार है। ऐसे में आप आम जनता के साथ पूरी आत्मीयता के साथ जुड़े और उनकी समस्याओं को सुनें। इससे अधिकारी और जनता के बीच संबंध बेहतर होंगे और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उठाने में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सोच के साथ हमारी सरकार ने अधिकारियों को अपने संबोधन की शुरुआत “जोहार” से करने को कहा है ।इसकी वजह इस शब्द में अपनापन का अनुभव होता है।

          आपने जो मांगे रखी है उस पर जल्द निर्णय लेंगे

          मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्षिक आमसभा में आपने जो मांगे रखी है, उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर जल्द निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव जैसी कुछ मांगे ऐसी है जिसे प्रशासनिक स्तर पर ही लागू होना चाहिए। राज्य प्रशासनिक सेवा को प्रीमियर सेवा घोषित करने से जुड़ी मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही ठोस निर्णय लेगी।इस मौके पर राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          दस्तक पत्रिका महत्वपूर्ण कड़ी मुख्यमंत्री रांची न्यूज राज्य प्रशासनिक सेवा संघ वार्षिक सभा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.