Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 15 June 2026 || 13:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगूसराय : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हा के दोस्त की मौत
          Headline

          बेगूसराय : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हा के दोस्त की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  बलिया थाना क्षेत्र में रिसेप्शन के दौरान सोमवार को हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र स्थित बिचला टोला निवासी सच्चिदानंद चौरसिया का पुत्र रवि कुमार है। रवि अपने दोस्त बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया शेरनचक निवासी संजय शर्मा के रिसेप्शन में आया था। जहां की हर्ष फायरिंग में ताबड़तोड़ गोली चलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर फायरिंग करने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

          बताया जा रहा है कि महेशखूंट निवासी रवि कुमार एवं शेरनचक निवासी संजय शर्मा के बीच पटना में पढ़ाई करने के दौरान दोस्ती हुई थी और तभी से दोनों बराबर संपर्क में थे। संजय की शादी के बाद सोमवार की रात शेरनचक दुर्गा मंदिर के समीप वर वधू स्वागत समारोह (रिसेप्शन पार्टी) आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए रवि अपने भाई के साथ पहुंचा था।

          वह दुल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर था, इसी दौरान किसी ने लड़की के स्वागत में ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली संजय के छाती में लग गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई तथा गोली चलाने वाला युवक फरार हो गया। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर अपने दोस्त की मौत से दुल्हा संजय के परिवार में भी कोहराम मच गया है।

          उल्लेखनीय है कि रविवार की रात बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र में एक बारात निकलने के दौरान गोलीबारी का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। जिस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए तथा कड़ी हिदायत दी थी कि लाइसेंस या गैर लाइसेंसी किसी भी हथियार से हर्ष फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन एसपी के बयान के कुछ देर बाद ही फिर हर्ष फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।

          बेगूसराय में हर्ष फायरिंग की घटना कोई नई बात नहीं है। पुलिस मुख्यालय और जिला पुलिस के लाख कड़ाई के बावजूद यहां शादी विवाह ही नहीं, जन्मदिन के मौके पर भी ताबड़तोड़ गोलीबारी होती है। जिसमें मौत और घायल होने वालों की संख्या साल में दर्जनों में रहती है। इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं तथा ऐसी घटनाएं हो रही है जो समाज के लिए शर्मनाक है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          दुल्हा के दोस्त बेगूसराय न्यूज मौत रिसेप्शन पार्टी हर्ष फायरिंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          June 14, 2026

          रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

          June 14, 2026

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          June 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.