Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 14 June 2026 || 12:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 वर्षीय  बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
          Headline

          केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 वर्षीय  बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोडरमा ।  तिलैया थाना क्षेत्र के बाई पास रोड स्थित केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 3 वर्षीय  बच्चे की मौत के बाद  परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का लगाया आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर मौके पर पहॅची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। मृतक बालक की पहचान चंदवारा निवासी स्व. संजय यादव के पुत्र आदित्य कुमार ने की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अस्पताल प्रबंधक संजीव खेतान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हॉस्पीटल में बच्चें के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नही बरती गई है।

          परिजनों ने बताया कि बालक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह 7 बजे उसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे ऑक्सीन दिए जाने के बाद उसके हालत में सुधार हो गया था। बालक ने हॉस्पीटल में बिस्किट भी खाया था। वहीं देर शाम एक बाद भी उसकीे तबीयत खराब हो गई, सांस लेने में उसे परेशानी होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में हॉस्पीटल में डाक्टर को इसकी सूचना दी। लेकिन जबतक डाक्टर आते बच्चें की मौत हो गई । घटना के बाद मृतक के परिजन हॉस्पीटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अपने एकलौते पुत्र की मौत की खबर से उसकी मां संगीता देवी बेसुध पड़ी थी।

          जानकारी अनुसार मृतक अपने घर का एकलौता पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहन है। उसके पिता की मौत 3 वर्ष पूर्व टैक्टर पलटने से हो गई थी। घटना के बाद चंदवारा के कई समाजिक कार्यकर्ता हॉस्पीटल पहुॅचें थें। मृतक के परिजन इसे इलाज में लापरवाही का मामला बता कार्रवाई की मांग कर रहे थें। देर रात तक सैकड़ों की भीड़ हॉस्पीटल के बाहर जुटी थी। वहीं घटनास्थल पर पुलिस भी कैंप कर रही है। मामले के समझौते का भी प्रयास किया जा रहा है।

          अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से आए दिन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ऐसे मामलों में कार्रवाई के बजाए जांच कमेटी के नाम पर मामले की लीपापोती करता रहा है। गत महीनें में राजेंद्र क्लिनिक में इलाज के दौरान हुई प्रसूता की मौत के मामले में अब तक क्लिनिक संचालक पर कोई कार्रवाई नही की जा सकी है। जबकि जांच कमेटी की रिर्पोट सोंपें एक महीना बीत चुका है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इलाज केयर हॉस्पीटल कोडरमा न्यूज बालक मौत हंगामा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          June 13, 2026

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          June 13, 2026

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.