गिरिडीह। हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने बगोदर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से साढ़े चार लाख रूपए लूटकर फरार हो गया। घटना सोमवार की देर शाम की है। पीडित सीएसपी संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने बताया कि जीटी रोड सोनतुरपी जंगल के पास घटना को अंजाम दिया गया है। बगोदर के मुंडरो में संचालित बीओआई के सीएसपी संचालक शिव शंकर राणा एक सहयोगी के साथ बगोदर स्थित बीओआई के जरमुन्ने शाखा से रुपये निकालकर देर शाम वापस घर लौट रहे थे। सोनतुरपी पुल से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दोनों से बैग छीन लिए। बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।



