Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 18:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की छह खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
          Headline

           अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की छह खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          . खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का ले रखा है संकल्प – मुख्यमंत्री

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ी अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों को लेकर सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में आपने देश का प्रतिनिधित्व कर राज्य का नाम रौशन किया है। आप सभी खिलाड़ियों पर हम सभी को नाज़ है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में राज्य और देश के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे , खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, फुटबॉल कोच श्री आनंद प्रसाद गोप और सुश्री सोनी कुमारी मौजूद थी।

          खेल पर सरकार का विशेष फोकस

          मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस है। खेल को आगे बढ़ाने का हमने संकल्प ले रखा है। इस दिशा में खेल नीति बना ली गई है । वहीं, कई खिलाड़ियों की भी सीधी नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को और भी कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिला सकें।

          खिलाड़ियों के पढ़ाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने की हो रही पहल

          मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभावान बच्चे -बच्चियों के पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है । उन्होंने इन खिलाड़ियों से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें । आपके बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

          खेलों के लिए उठाए जा रहे हैं कई कदम

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल बने, इसलिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गांव और पंचायतों में खेल के मैदान और प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां की खेल प्रतिभाओं को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने लाएं और उन्हें प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं देकर बेहतर खिलाड़ी बना सकें।

          खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा किया

          इस मौके पर इन खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया । उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। उनसे हम सभी को काफी कुछ सीखने का मौका मिला। इससे हमें निश्चित तौर पर हमारा परफॉर्मेंस बेहतर होगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल कप मुख्यमंत्री रांची न्यूज सम्मानित
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          नवादा मुठभेड़: 50 हजार का इनामी डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गो/ली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.