Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 12:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»उत्तराखंड : मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 07 यात्रियों की मौत
          Headline

          उत्तराखंड : मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 07 यात्रियों की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          देहरादून/गुप्तकाशी। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम हवाई मार्ग में श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगलवार को मौसम खराब होने से गरुड़ चट्टी में क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सवार 07 लोगों की मौत हो गई। यूकाडा सीईओ सी रविशंकर ने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में मृतक के नाम-पूर्वा रामानुज (26), क्रुति बराड (30) और उर्वी बराड (25) तीनों निवासी गुजरात, सुजाता (56), प्रेम कुमार (63) और कला (60) तीनों निवासी तमिलनाडु, पायलट अनिल सिंह (57) निवासी महाराष्ट्र हैं।

          मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के कहा कि एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच कर राहत में जुटी हुई हैं। घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

          मीडिया सेंटर सचिवालय में यूकाडा के सीईओ नागरिक उड्डयन सी रविशंकर ने दोपहर में घटना लेकर ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि हेलीकाप्टर के पायलट की कॉल के अनुसार उस वक्त मौसम उड़ान भरने लायक था। अचानक बिगड़े मौसम के कारण और पहाड़ी पर बादल छाए रहने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में मारे गए यात्रियों में तीन गुजरात, तीन तमिलनाडु और पायलट महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

          उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन पहुंचकर रेस्क्यू में लगे हुए हैं। आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापसी कर गुप्तकाशी की ओर आ रहा था। जब हेलीकाप्टर केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़ चट्टी के पास पहुंचा तो वह चट्टान से टकरा गया, जिसकी वजह से हुआ यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश और कोहरा हादसे की वजह बना।

          उन्होंने बताया कि हेली सेवा केदारनाथ के लिए 01 घंटे में 06 उड़ानें भरती है। यह सेवा कुल 09 हेलीपैड संचालित करती हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू कार्य तक केदारघाटी में उड़ान पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इस संबंध जांच के लिए जिलाधिकारी को गठित करने को कहा है।

          प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज केदारनाथ से वापस आ रहे हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। यह हादसा तकनीकी खराबी, हवा में दबाव कम होने या जिस भी वजह से हुआ है इस बात की जांच की जाएगी। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसे के क्या कारण रहे हैं।

          केदारनाथ धाम हवाई मार्ग क्रैश देहरादून न्यूज पायलट मौत यात्री रेस्क्यू टीमें हेलीकॉप्टर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          September 11, 2026

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          September 11, 2026

          JSSC CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो युवकों को लिया हिरासत में, रांची लेती गई टीम

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          JSSC CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो युवकों को लिया हिरासत में, रांची लेती गई टीम

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.