Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 03:46
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राष्ट्रकवि दिनकर की 114वीं जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें याद किया, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नमन का दौर
    Headline

    राष्ट्रकवि दिनकर की 114वीं जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें याद किया, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नमन का दौर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय। कलम से राष्ट्रीयता का भाव जगाने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 114वीं जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। राष्ट्रकवि के जन्मभूमि बिहार के बेगूसराय में तो विविध कार्यक्रम चल ही रहा है। आज सुबह से ही ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साहित्यकार से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व राजनैतिक कार्यकर्ता व आम जन मानस उन्हें नमन कर रहे है। दिनकर की कालजयी रचनाओं को याद किया जा रहा है।दिनकर जी के गांव सिमरिया में राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति द्वारा दो दिवसीय बृहद कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके अलावा विभिन्न संघ-संगठनों तथा जिला के दर्जनों विद्यालयों में छात्रों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है।

    जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार, डीडीसी सुशांत कुमार, डीपीआरओ भुवन कुमार, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, प्रो. सीताराम प्रभंजन, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, वरिष्ठ जदयू नेता चितरंजन सिंह एवं रंगकर्मी साहित्यकार अनिल पतंग समेत तमाम अतिथियों ने दिनकर कला भवन में राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद स्वर्ण जयंती पुस्तकालय, दिनकर गोलंबर जीरोमाइल, सिमरिया पंचायत भवन के समीप एवं दिनकर जी के आवास पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

    जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख आर.के. झा सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। दिनकर जी के गांव सिमरिया पंचायत-एक के पंचायत भवन समीप स्थित प्रतिमा एवं दिनकर जी के जन्म स्थान पर स्थित प्रतिमा पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ, सदर डीएसपी समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर अपने सपूत को याद किया।

    डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि साहित्य जगत में अमूल्य योगदान के लिए देश हमेशा दिनकर जी को याद करता रहेगा। हम सौभाग्यशाली हैं कि बेगूसराय के उस पावन धरती की सेवा करने का मौका मिला, जहां राष्ट्रगौरव रामधारी सिंह दिनकर ने जन्म लिया। दिनकर जी हम सबके आदर्श हैं, उनके विचारों को सभी लोग आत्मसात करें, उनके बताए रास्तों पर चलें, उनकी कविताओं रचनाओं में दिए गए विचार का श्रवण करें, अपनेेे जीवन में उतारें।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कृतज्ञ राष्ट्र जयंती दिनकर बेगुसराय न्यूज राष्ट्रकवि
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.