Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 13:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राज्य के खिलाड़ियों, कोच और प्रशिक्षकों को समर्पित है झारखंड खेल नीति: हेमंत सोरेन
          Headline

          राज्य के खिलाड़ियों, कोच और प्रशिक्षकों को समर्पित है झारखंड खेल नीति: हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 13, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही राज्य में खेल गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। आने वाले पांच वर्षों के लिए हमने नई खेल नीति बनायी है, जिसका मंगलवार को लोकार्पण हुआ है। सरकार द्वारा बनायी गई यह खेल नीति राज्य के खिलाड़ियों, कोच तथा प्रशिक्षकों के लिए समर्पित है। वे मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड खेल नीति के लोकार्पण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बच्चों ने कई खेलों में राज्य ही नहीं बल्कि देश का प्रतिनिधित्व किया है तथा पदक जीतकर विश्व में राज्य एवं देश का नाम रोशन किया है। झारखंड के खिलाड़ी बहुत ही सीमित संसाधनों में तैयारी करते हैं। यह गौरव की बात है। यहां के खिलाड़ियों के इसी जज्बा को और आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार ने नई खेल नीति लाने का काम किया है।

          खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी न्यूनतम 50 हजार की सहायता राशि

          मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत के हिसाब से पॉलिसी में समय-समय पर बदलाव की जाएगी। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग को इस संबंध में निर्देश भी दिया है। आने वाले समय में खेल पॉलिसी में बदलाव लाकर खिलाड़ियों को सहायता राशि के रूप में न्यूनतम 50 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान किया जाएगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि एक उम्र सीमा के बाद यहां के खिलाड़ियों का भविष्य कैसे सुरक्षित हो सके इस निमित्त भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बन रहे स्टेडियमों को और गति देने की जरूरत है। राज्य सरकार स्कूलों में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार कर रही है, इससे संबंधित कार्य योजना बनायी जाएगी।

          खेलेगा झारखंड तो बढ़ेगा झारखंड

          खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफिजुल हसन ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी झारखंड खेल नीति, 2022 का लोकार्पण आज हो रहा है। यह खेल नीति मुख्य रूप से यहां के खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य, झारखंड में खेल गतिविधियों का प्रसार, युवाओं को रोजगार, आमजनों में आत्मविश्वास एवं झारखंड को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। खेल नीति में खिलाड़ियों को नौकरी एवं शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

          ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

          मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 खिलाड़ियों को सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया। सहायता राशि प्राप्त करने वाले हॉकी खिलाड़ियों में पंकज कुमार रजक, संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, आशा किरण बारला एवं ब्यूटी डुंगडुंग तथा एथलेटिक्स खिलाड़ी सुप्रिती कच्छप, फ्लोरेंस बारला, विशाखा सिंह, रिया कुमारी, विधि रावल, आकाश यादव एवं हेमन्त कुमार नाम शामिल थे।

          हॉकी खिलाड़ी पंकज कुमार रजक, संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, आशा किरण बारला, ब्यूटी डुंगडुंग एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी सुप्रिती कच्छप अपरिहार्य कारण से उपस्थित नहीं हो सके। इन सभी की अनुपस्थिति में इनके परिजनों को सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया।

          इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल, निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग डॉ. संजय सिंह, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी एवं राज्य के कई क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          खिलाड़ी झारखंड खेल नीति रांची न्यूज लोकापर्ण सम्मनित
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.