Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 00:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोक्षभूमि गया में उमड़ा आस्था का सैलाब, पितृपक्ष में शुरू हुआ पिंडदान,फल्गु में पानी देख तीर्थयात्री आह्लादित
          Headline

          मोक्षभूमि गया में उमड़ा आस्था का सैलाब, पितृपक्ष में शुरू हुआ पिंडदान,फल्गु में पानी देख तीर्थयात्री आह्लादित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 10, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गया। मोक्ष भूमि गया जी की धरती पर आज से पितरों की मुक्ति की कामना लेकर आने वाले देश विदेश से तीर्थयात्रियों द्वारा गया के विभिन्न प्रमुख वेदियों पर पिंडदान का कार्य आरंभ हो गया है। गया के प्रमुख वेदियो में प्रेतशिला , रामशिला, देवघाट , अक्षय वट , विष्णुपद सहित 54 वेदियों पर श्रद्धालुओं द्वारा पिंडदान तर्पण किया जा रहा है।

          आज अहले सुबह भगवान भास्कर की प्रथम किरण के साथ बिहार की धार्मिक स्थान गया जी में पितरों की मुक्ति के लिए लगने वाला पितृपक्ष मेला प्रारंभ हो गया। इस बार पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को गयाजी की भूमि बदला बदला सा लगेगा , क्योंकि माता सीता के अभिशाप से श्रापित अंतः सलिला फल्गु नदी अब सतत सलिला में परिणत हो चुका है। इतना ही नहीं तपती चिलचिलाती धूप में फल्गु की रेत पर नंगे पांव आस्था के कारण चलने वाले तीर्थ यात्रियों को भी भरपूर राहत मिलेगी , क्योंकि अब विष्णुपद स्थित देवघाट से सीताकुंड तक जाने के लिए रबर डैम का निर्माण भी हो चुका है। जिससे ना सिर्फ पर सालों भर फल्गु नदी में जल प्रवाहित होगा बल्कि देवघाट से सीताकुंड तक जाने के लिए सुगम रास्ता भी मिलेगा।

          वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से पिछले 2 वर्षों से सनातन धर्मावलंबियों के आस्था का केंद्र गयाजी में आने का अवसर नहीं मिला था। इसलिए इस बार अत्याधिक लोगों के आने की भी संभावना है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 10 लाख के आसपास देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री गया जी की भूमि पर अपने पूर्वजों की मुक्ति की कामना को लेकर पहुंचेंगे।

          राज्य सरकार से लेकर ज़िला प्रशासन ने भी पूरी मुस्तैदी से तीर्थ यात्रियों के सुविधा हेतु पलक पावडे बिछा रखी है। गया के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में तीर्थ यात्रियों के सुविधा का ख्याल रखते हुए टेंट सिटी का भी निर्माण कराया गया है। जिसमें तीर्थयात्री पिंडदान करने के बाद सुकून से सो सकेंगे और उन्हें लॉकर की भी व्यवस्था मिलेगी ताकि दिन भर पिंड दान कार्य करने के बाद रात्रि विश्राम और सामानों की सुरक्षा के लिए इत्मीनान हो सके। टेंट सिटी आवासन स्थल बिल्कुल निशुल्क है।

          इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए 4000 से अधिक अतिरिक्त महिला और पुलिस बल की तैनाती की गई है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में कोई असुविधा ना हो इसके लिए 50 वाच टावर बनाए गए हैं। ड्रोन कैमरे से भी मेला क्षेत्र पर ज़िला प्रशासन की नजर रहेगी। सैकड़ों की संख्या में इसके अतिरिक्त वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं। 254 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस तरह देखा जाए तो आज से प्रारंभ हो रहे पितृपक्ष मेला के लिए परिंदा पर भी ना मार सके ऐसी सुरक्षा और सुविधा तीर्थ यात्रियों को कराई गई है।

          इसके साथ ही जिला पदाधिकारी अहले सुबह से ही देवघाट, जगाधर घाट, सीता कुंड, विष्णुपद मंदिर परिसर, मंदिर से देव घाट की संकरी गलियों का लगातार घूम घूम जायजा लेते रहे और भीड़ नियंत्रण हेतु लगातार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ओ को आवश्यक जानकारी देते रहें। उन्होंने रुक रुक कर सभी ड्यूटी पॉइंट्स पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से यात्रियों के आवागमन के स्थिति की जानकारी लिया उन्होंने कहा कि यदि एकाएक यात्रियों का भीड़ बढ़ने पर विभिन्न इमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट जो चिन्हित किए गए हैं उनसे भी यात्रियों को बाहर निकलवाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भीड़ पर पूरी तरह नियंत्रण रखें।

          उन्होंने एसडीआरएफ की टीम के साथ गयाजी डैम में नाव के सहारे फल्गु नदी पर बने सभी घाटों तथा सीता कुंड का घूम घूम भीड़ नियंत्रण का का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के सफाई प्रभारी पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि तीर्थ यात्रियों द्वारा नदी में किये जा रहे तर्पण सामग्री को तेजी से जाल के सहारे साफ करवाते रहे इसके साथ ही मंदिर परिसर, देवघाट पर तथा अन्य स्थानों पर और अधिक प्रभावी रूप से साफ सफाई करवाएं। उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा तथा एसडीआरएफ की टीम को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिए। एसडीआरएफ के पदाधिकारी ने कहा कि गयाजी डैम/ फल्गु नदी में आज भीड़ को देखते हुए 4 नाव को चलंत रखा गया है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          54 वेदियों गया न्यूज तीर्थयात्रियों पितृपक्ष मेला विष्णुपद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.