दुमका।नगर थाना पुलिस ने जेल के पीछे न्यू बांधपाड़ाद मोहल्ले में पेड़ से लटका एक छात्र का शव बरामद किया है। वह कक्षा 10वीं का छात्र था बाल सैनिक स्कूल में पढ़ता था। उसकी पहचान रामगढ़ निवासी साहिल सोरेन के रूप में की गई है। वह यहां अपनी नानी और बहन के साथ रहता था। शव बरामदगी के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल पड़ी है। लोगो का कहना है कि साहिल ने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
लोगों का कहना है कि साहिल ने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। जिस गमछे से उसका शव लटका हुआ है, वह उसका नहीं है। पुलिस को संदेह है कि यह हत्या है। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच रही है। थाना की पुलिस ने शव के चारों और जवान को तैनात कर दिया है।
मृतक की बहन का कहना है कि साहिल रोज की तरह सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जो काफी देर तक वापस नहीं आया तो एक बच्चे को भेजकर घटनास्थल पर भेजा, क्योंकि साहिल अक्सर अपने दोस्तों के साथ इसी स्थान पर बैठता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।