Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 18:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कड़ी सुरक्षा में हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, घटना के विरोध में कैडल मार्च, मुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा
          Headline

          कड़ी सुरक्षा में हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, घटना के विरोध में कैडल मार्च, मुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 29, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          दुमका। सिरफिरे युवक की शिकार अंकिता का सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दुमका के बेदिया घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।अंकिता को उसके दादा अनिल सिंह ने मुखाग्नि दी। लेकिन घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त रहा। आक्रोशित भीड़ जेल में बंद आरोपित शाहरूख खान को जनता के हवाले करने की मांग कर रहे थे। बड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने अंकिता के घर से अंतिम यात्रा निकलवायी। अंतिम यात्रा में भारी भीड़ थी। अंतिम यात्रा को लेकर जिला पुलिस के अलावा एसएसबी, आईआरबी, एसआईआरबी और रैपिड एक्शन पुलिस के पुरुष और महिला जवान के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी। विभिन्न संगठनों के आह्वान पर दुमका बाजार आज स्वतःस्फूर्त बंद है। छात्र संगठन सहित भाजपा, विहिप, बजरंग दल सहित अन्य संगठनो ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला।  मामले की गंभीरता देखते हुए इलाके में निषेधाज्ञा 144 लागू कर दी गई। शहर पुलिस छावनी में बदल गया।अंकिता के अंतिम संस्कार में सांसद सुनील सोरेन सहित उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लकड़ा आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

          एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरूख हुसैन नामक युवक ने 23 अगस्त, 2022 को पेट्रोल छिड़कर उसके ही घर में ही जला दिया था। बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के क्रम में शनिवार रात अंकिता की मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। बताया गया कि आरोपी शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी। आरोपित हमेशा युवती को परेशान करते रहता था। दोस्ती करने के लिए कई बार दबाव दिया, पर स्वीकार नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसी के आधार पर उसने घर में सोयी युवती के उपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था। इससे युवती गंभीर रूप से झुलस गयी थी। अंकिता की मौत के बाद पूरा दुमका में आक्रोश फूट पड़ा।

           

          इस बीच राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्य सचिव और डीजीपी को राजभवन तलब किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की धृणित घटना करने वालो के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को उक्त मामले में एडीजी रैंक के अधिकारी द्वारा जांच की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने अंकिता के परिजनों को दस लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस घटना का फास्ट ट्रैक से निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

          अंकिता अंतिम संस्कार आक्रोश दुमका न्यूज भीड़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          October 24, 2026

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          October 24, 2026

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.