Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 04:03
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, दारोगा सहित चार पुलिस कर्मी घायल
    Headline

    बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, दारोगा सहित चार पुलिस कर्मी घायल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    नवादा। बालू माफियाओ के हमले में दारोगा नागेंद्र ठाकुर सहित 4 पुलिस कर्मियों के घायल होने के बाद पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन में कई सफेदपोशो सहित 16 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है। घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर चंडीपुर गांव इलाके की है। पुलिस का यह ऑपरेशन तब हुई जब बालू माफियाओं ने पुलिस गश्ती दल पर हमला किया।

    जानकारी अनुसार अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने दारेागा नागेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में गश्ती दल को सौर चंडीपुर गांव की ओर भेजा था। गश्ती दल ने वहां डंप कर रखे गए बालू की लोडिंग एक ट्रक पर होता पाया। पुलिस को देखते ही सभी बालू तस्कर भाग खड़े हुए पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया और उसे पुलिस जीप पर बैठा लिया गया। यह देखते ही बड़ी संख्या बालू तस्कर जमा हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस बीच पकड़े गए व्यक्ति को भी छुड़ा लिया। बालू तस्करो के हमले में दारोगा सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।घटना की सूचना के बाद एसपी डा गौरव मंगला काफी गंभीर हुए और व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर 16 लोग गिरफ्तार कर लिया। जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस को वारिसलीगंज भेजा। वे खुद भी पहुंचे। उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।

    सफेदशों के घर तक पहुंची पुलिस

    पर्याप्त पुलिसवालों की मौजूदगी के बीच बालू तस्करी में लिप्त लोगों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया। इस दौरान चंडीपुर गांव में योगी सिंह के घर छापेमारी की गई। योगी सिंह फरार मिले, लेकिन कुछ महिलाओं को पुलिस उठा ले गई। इसी प्रकार मलूका बिगहा में कमलेश कुमार के घर छापामारी की गई। कमलेश नहीं मिला तो कुछ महिलाओं को पुलिस साथ ले गई। इसी प्रकार पैंगरी के पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद, पैंगरी के पंचायत समिति सदस्य शेखपुरवा ग्रामीण रामाशीष यादव आदि को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 15 से 16 लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है। कार्रवाई को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने कई घरों में जमकर तोड़ फोड़ किया। सामानों को तितर बितर कर दिया। महिलाओं की गिरफ्तारी पर भी आपत्ति उठाई जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    घायल छापेमारी दारोग नवादा न्यूज पुलिस टीम बालू माफिया हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025

    कोडरमा में भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ शिलान्यास,बाबूलाल मरांडी बोले हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल ,कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम कर रही है

    June 7, 2025

    पलामू में अवैध संबंध विवाद में पत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता ने शव दफनाया

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.