Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 18:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»आजादी के संघर्ष में कम्युनिस्टों ने भारी कुर्बानियां दी है : बृंदा करात
    Headline

    आजादी के संघर्ष में कम्युनिस्टों ने भारी कुर्बानियां दी है : बृंदा करात

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कोडरमा । माकपा की ओर से आज़ादी के 75 वर्ष के अवसर पर “स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली इतिहास और हमारे सामने चुनौतियां विषय  एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य वक्ता के रुप में पार्टी के संबोधित करते हुए पाेलित ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात ने कहा कि  इतिहास का यह गौरवशाली अध्याय है कि आजादी के संघर्ष में कम्युनिस्टों ने भारी कुर्बानियां दी है।  इतना ही नहीं पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव भी कांग्रेस के अधिवेशन में कम्युनिस्ट समुह ने ही रखा था जिसे पारित कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ीं थी।

    करात ने कहा कि  ब्रिटिश शासन के दौर में लाहौर, कानपुर, मेरठ षडयंत्र केश के नाम पर जो सैकड़ों क्रांतिकारियों ने सेल्युलर जेल (काला पानी) की सजा काटी थी उनमें सबसे बड़ी संख्या कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े लोगों की थी। आज जब स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर सत्ता में बैठी पार्टी हर घर तिरंगा का नारा देकर राशन की दुकानों से तिरंगा झण्डा बेचने का काम कर रही है ।  तिरंगा हमारा राष्ट्रीय झंडा है जो हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। पिछले 75 वर्षों से  स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर देश के आम नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा फहराते आ रहें हैं। असल में तथ्य यह है कि आजादी की लड़ाई में तथाकथित सांस्कृतिक संगठन आरएसएस की कोई भूमिका नहीं थी। इतना ही नहीं इनके नागपुर मुख्यालय में भी 2021 तक राष्ट्रीय झंडा तिरंगा नहीं फहराया जाता था।  इनके राजनीतिक संगठन जनसंघ और भाजपा के कार्यालय में भी हाल तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता था।

    अपने इसी कारगुज़ारी पर पर्दा डालने के लिए ये आज़ छद्म देशप्रेम दिखाने के लिए उतावले हो रहें हैं।  लेकिन इनका एजेंडा जगजाहिर है। जिसमे वे एकीकृत देश- विभाजित जनता की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं।  लेकिन देश की आम जनता की एकता को मजबूत किए बिना हम स्वाधीनता आंदोलन की विरासत को नहीं बचा सकते हैं। करात ने कहा कि आज स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर हमें शपथ लेना है कि हम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बनी इस देश के जनता की एकता की शानदार विरासत को आगे बढ़ाते हुए शासक वर्ग द्वारा धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने की साज़िश को परास्त करेंगे।

    पाेलित ब्यूरो सदस्य डॉ रामचंद्र डोम ने कहा कि भाजपा का कथित राष्ट्रवाद नकली है और वह अपने राजनीतिक फायदे के लिए इसका दुरूपयोग करती है। इनका देश के संविधान पर भी विश्वास नहीं हैं, क्योंकि जब भारत गणराज्य का संविधान तैयार किया जा रहा था उस वक्त इनके पूर्वज नागरिकों को समानता का अधिकार देने वाले भारत के संविधान की जगह समाज के वंचित समुदायों और महिलाओं को गुलाम बनाने वाले मनु स्मृति को लागू किए जाने की पुरजोर वकालत कर रहे थे। कार्यक्रम को माकपा सचिव प्रकाश विप्लव ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव असीम सरकार ने किया। मौके पर राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, रमेश प्रजापति, महेन्द्र तुरी, भीखारी तुरी, ग्यासुद्दीन अंसारी, परमेश्वर यादव, मुकेश यादव, रविन्द्र भारती, अशोक रजक के अलावा सीपीआई के जिला सचिव प्रकाश रजक, माले के जिला सचिव राजेन्द्र मेहता, वामपंथी नेता प्रेम प्रकाश, उदय द्विवेदी, चरणजीत सिंह, बिनोद विश्वकर्मा, महावीर शर्मा, कांको के मुखिया और जेएमएम नेता श्यामदेव यादव, प्रकाश चंद्र राय, आंगनबाड़ी संघ की मीरा देवी, वर्षा रानी, संध्या वर्नवाल, उर्मीला देवी, सहिया संघ की अंजु देवी, कलावती देवी, डीवाईएफआई के बासुदेव साव सहित सैंकड़ों लोग सेमीनार में मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आजादी इतिहास कोडरमा न्यूज माकपा वृंदा करात स्वतंत्रता आंदोलन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.