Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 15:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार बंद का मिला-जुला असर, जहानाबाद में उपद्रव, ट्रक में आग लगायी, पेट्रोल पंप को फूंका
          Headline

          बिहार बंद का मिला-जुला असर, जहानाबाद में उपद्रव, ट्रक में आग लगायी, पेट्रोल पंप को फूंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को विपक्ष के बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है। विरोध के चौथे दिन जहानाबाद के टेहटा बाजार में प्रदर्शनकारियों ने सुबह सात से आठ बजे के बीच पथराव के बाद ट्रक में आग लगा दी। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। गोपालगंज जिले में बंद को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस कर्मियों के साथ सदर बीडीओ, सीओ और नगर इंस्पेक्टर सुबह से ही तैनात हैं। यहां देररात धारा 144 लागू कर दी गई है।

          सहरसा में स्टेशन पर सन्नटा छाया हुआ है। सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जमुई रेलवे स्टेशन पर अभी तक पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई है। सारी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जिले में स्थिति सामान्य है।वाहनों का आवागमन जारी है। शेखपुरा में बाजारों में सामान्य स्थित है। दुकानें खुलने लगी हैं। लोग आवश्यक सामान की खरीदारी कर रहे हैं। चाय-पान की दुकानों पर चहल-पहल है।

          सीवान जिले के दरौंदा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है। प्रशासन ने हिदायत दी है कि बिना अनुमति के सीवान के किसी भी हिस्से में धरना-प्रदर्शन-जुलूस नहीं निकाल सकते।प्रशासन ने सार्वजनिक जगह पर 5 या 5 से अधिक लोगों को एकत्र होने पर पाबंदी लगा दिया है। सीवान डीएम अमित कुमार पांडे ने बताया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रोटेस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          कटिहार रेलवे जंक्शन पर भी धारा 144 के तहत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर के बाहर पूर्वी एवं पश्चिमी भाग में दंगाइयों से निपटने के लिए दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी सोनू भगत के साथ दंगा निरोधक दस्ता पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। स्टेशन परिसर में दंगा निरोधक दस्ता के साथ रेलवे के हेडक्वार्टर डीएसपी कुमार देवेंद्र बल के साथ सुबह 4:00 बजे से ही मौजूद हैं।

          बिहार बंद का सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी समर्थन किया है। भागलपुर में आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सुरक्षा को लेकर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल स्टेशन पर तैनात है। मुंगेर में बंद का कोई खास असर नहीं है। जिले में एनएच-80 पर भी आवागमन सुबह से ही जारी है। यात्री वाहन से लेकर स्कूली बस सहित सभी तरह के वाहनों का परिचालन चालू है। कैमूर और रोहतास जिले में भी प्रदर्शनकारी एनएच पर उतरे हैं लेकिन अब तक यहां से कोई अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई है। सभी जिलों के डीएम और एसपी छात्रों से शांति बरतने की अपील कर रहे हैं।

          खगड़िया में अफसरों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन से यात्रियों को हटाया जा रहा है। खगड़िया स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को छोड़कर सभी ट्रेन के परिचालन पर रोक है। महानन्दा एक्सप्रेस, अवध-आसाम, सीमांचल एक्सप्रेस आज चलेंगी। बंद का यहां भी कोई खास असर नहीं है।

          पूर्णिया में रेलवे जंक्शन पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। अभी तक बंद का कोई असर नहीं दिख रहा। स्थिति सामान्य है। पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर रेलवे पुलिस और आरपीएफ पूरी तरह मुस्तैद है। जीआरपी के 12 जवान और आरपीएफ के 12 जवान मौजूद हैं।

          उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देरशाम सरकार ने कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा और सारण में सोशल नेटवर्किंग साइट और मैसेजिंग सर्विस को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ट्रक में आग पटना न्यूज पेट्रोल पंप बिहार बंद स्टेशन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.