Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 14:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार में अग्निपथ : लोहित एक्सप्रेस में लगाई आग, बरौनी जंक्शन पर यातायात प्रभावित,समस्तीपुर में प्रदर्शन कर रहे युवकों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस में आग लगा
    Headline

    बिहार में अग्निपथ : लोहित एक्सप्रेस में लगाई आग, बरौनी जंक्शन पर यातायात प्रभावित,समस्तीपुर में प्रदर्शन कर रहे युवकों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस में आग लगा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय। सेना भर्ती की नई नीति के खिलाफ बिहार में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। विरोध की तीसरे दिन शुक्रवार को भी अग्निपथ के अग्निवीर रेल लाइनों पर उतर आए। जिसके कारण उत्तर बिहार के प्रमुख रेलवे जंक्शन बरौनी में यातायात प्रभावित हो गया है। बरौनी-हाजीपुर एवं बरौनी-खगड़िया रेलखंड पर फिलहाल यातायात ठप हो गया है।

    प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार की सुबह जम्मूतवी से बरौनी-बेगूसराय होते हुए गुवाहाटी जाने वाली 15652 लोहित एक्सप्रेस में बरौनी जंक्शन से कुछ दूर पहले मोहद्दीनगर स्टेशन पर आग लगा दिया। हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के मोहद्दीनगर स्टेशन पर सुबह में ज्यों ही लोहित एक्सप्रेस पहुंची कि प्रदर्शनकारियों ने उसके चार बोगी में आग लगा दिया। स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई है, मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

    प्रदर्शन में वैष्णो देवी की यात्रा कर बेगूसराय लौट रहे शंभू कुमार, ममता देवी, राधा देवी एवं विनोद कुमार को चोटें आई है, हालांकि चारों सुरक्षित हैं। यात्रियों ने दूरभाष पर बताया कि डेढ़ घंटा देरी से चल रही ट्रेन करीब 5:30 बजे मोहद्दीनगर क्रॉस करने वाली थी, लेकिन रेललाइन पर प्रदर्शनकारियों के रहने के कारण ट्रेन को रोक दिया गया। इसी दौरान उपद्रवियों ने बोगी में आग लगा दिया। आग देख अफरा-तफरी में यात्री जान बचाकर ट्रेन से कूदे, इसी दौरान कुछ लोगों को चोटें आई है।प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    बक्सर, आरा, बिहियां, लखीसराय में ट्रेनें रोकी गई गई हैं। समस्तीपुर में प्रदर्शन कर रहे युवकों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस में आग लगा दी। यह घटना मोहिउद्दीन नगर स्टेशन की है। आरा में सैकड़ों छात्रों ने बिहियां स्टेशन पर तोड़फोड़ की है।बुकिंग काउंटर में आग लगा दी। आरा-डीडीयू रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी ठप्प कर दिया। खगड़िया में उग्र प्रदर्शनकारियों ने मानसी स्टेशन पर पहुंचकर पूर्णिया रांची कोशी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है।

    अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने शुक्रवार को बेतिया में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के घर को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर हमला किया। इसके अलावा पश्चिम चंपारण जिले में एक और भाजपा नेता पर के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। तीन दिन से चल रहे इस आंदोलन में लगातार भाजपा के नेताओं पर हमला किया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा सेना में बहाली के लिए अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें अग्निवीर बहाल किए जाएंगे। इस योजना के खिलाफ विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। बिहार में भी पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन हो रहा है तो बेगूसराय अछूता नहीं है। प्रदर्शन के पहले दिन बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने एनएच-31 को जामकर आगजनी किया, गुरुवार को एनएच-28 को जामकर आगजनी करने के अलावा साहेबपुर कमाल स्टेशन पर रेल रोकी गई थी। जिसके कारण दिनभर ट्रेन परिचालन तथा एनएच पर यातायात प्रभावित रहने से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अग्निपथ ट्रेनों में आग बेगुसराय न्यूज विरोध सेना बाहली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.