Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 01:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी कामयाबी एरिया कमांडर रैंक के पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर
          Headline

          पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी कामयाबी एरिया कमांडर रैंक के पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 13, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           जमुई।बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले में एरिया कमांडर रैंक के पांच नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इसमें बालेश्वर कोडा, अर्जुन कोडा, बहादुर, नागेश्वर कोडा और पोली शामिल है। बालेश्वर और अर्जुन कोड़ा पर 50-50 हजार रुपए तथा नागेश्वर पर एक लाख का इनाम था। इसे पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है । जानकारी अनुसार सुरक्षा बलों की सघन छापेमारी और एनकाउंटर के डर से नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके अलावा इनके सरेंडर के पीछे अन्य कारण भी थे।

          सुत्रों के मुताबिक, संगठन के आंतरिक खोखलापन से ये नक्सली निराश थे। इनके खिलाफ धरहरा, लड़ैयाटांड सहित अन्य थानों मे हत्या, लेवी, अपहरण, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता का केस दर्ज है। सरेंडर करने वाले नक्सली आजिमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानन्द टुडू हत्याकांड के मुख्य आरोपित थे। सरेंडर करने वालों में तीन काफी दुर्दांत रहे हैं। बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था, जबकि नागेश्वर कोड़ा पर एक लाख का इनाम था। आए दिन ये किसी बड़े वारदात को अंजाम दिया करते थे।

          बालेश्वर कोड़ा ने 5 जनवरी 2005 को मुंगेर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केसी सुरेंद्र बाबू की भीमबांध में हत्या कर दी थी। एक जनवरी 2008 को मुंगेर के ऋषि कुंड में 4 सैप के जवानों की हत्या करके हथियार की लूट की गयी थी। जमुई के खैरा में इंस्पेक्टर कपिल राम की हत्या में भी इसका हाथ था। सोनो में गोरिल्ला अटैक कर 6 जवानों की हत्या की गयी थी। बरहट के गुरमाहा कुमरतरी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद पूरे गांव को विस्थापित कर दिया था। भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन की पटरी पर 17 फरवरी 2021 को भारी विस्फोटक लगाकर ट्रेन उड़ाने का प्रयास किया था। साथ ही 29 अगस्त 2010 को लखिसराय के कजरा में भीषण पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 7 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इन सभी वारदात में भी इन्हीं नक्सलियों की संलिप्तता थी।

          इन खूंखार पांच नक्सलियों का सरेंडर पुलिस और सीआरपीएफ की भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की नक्सल विरोधी मुहिम, सरकार की पुनर्वास नीति, नए पुलिस कैंप की स्थापना और सिविक एक्शन कार्यक्रम को इनके सरेंडर की मुख्य वजह माना जा रहा है। इससे अब धरहरा सहित अन्य क्षेत्रों में शांति की आस जगी है। इन पांच नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति को अपना लिया है। जमुई के पुलिस अधीक्षक ने सभी पांचों नक्सलियों के सोमवार को सरेंडर करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बालेश्वर कोड़ा संगठन का रणनीतिकार और हथियार का सप्लायर था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ईनामी एरियाकमांडर जमुई न्यूज नक्सली सरेंडर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.