Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 23:22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हिंसक झड़प में घायल एसएसपी उपचार के बाद सुरक्षा व्यवस्था संभालने सड़क पर निकले
    Headline

    हिंसक झड़प में घायल एसएसपी उपचार के बाद सुरक्षा व्यवस्था संभालने सड़क पर निकले

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 10, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। पैगंबर पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी की, जिसमें रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए। हालांकि, घायल एसएसपी सेंटेविटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रांची की सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभालने के लिए सड़क पर उतर आए।

    जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को पत्थरबाजी में सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उल्टी हुई। उन्हें सेंटेविटा में तत्काल इलाज किया गया। सिटी स्कैन समेत अन्य उपचार किया गया। मेन रोड की घटना के बाद पुलिस सड़कों पर लोगों को सख्ती से घर जाने को कह रही है। कई दुकानें बंद कर दी गयी हैं। वहीं शाम 7 बजे से अगले आदेश तक के लिए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि मेन रोड में कुछ प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे हाथ में काला और धार्मिक झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी दौड़ी। इसी दौरान डेली मार्केट के पास पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। देखते-देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस को लाठीचार्ज के बाद फायरिंग करनी पड़ी। घटना के बाद मेन रोड में निषेधाज्ञा लगा दिया गया है। तनाव का माहौल कायम है।

     हिंसक झड़प पर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

    नमाज के बाद हुई हिंसक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि यह घटना निश्चित रूप से चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोग धैर्य रखें और किसी भी जुर्म में शरीक न हों। उन्होंने कहा कि आज की घटना से जुड़े विषय पर भी चिंता की आवश्यकता है। कहीं न कहीं हम सब बहुत सुनियोजित तरीके से कुछ ऐसी शक्तियों का शिकार हो रहे हैं, जिसका परिणाम हम सबको भुगतना पड़ेगा। सोरेन ने अपील किया कि वर्तमान हालात में हम परीक्षा की घड़ी से गुजर रहे हैं। हो सकता है कि कठिन परीक्षाएं भी हों लेकिन धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए सभी से अपील है कि किसी ऐसी घटना को अंजाम न दें कि जुर्म के भागीदार बनें।

    महावीर मंडल ने हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़ की निंदा की
    श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा ने शुक्रवार को रांची के हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़ की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। दोनों ने शुक्रवार को कहा कि आज जिस तरह एक विशेष समुदाय ने विरोध-प्रदर्शन के नाम पर रांची को आग में झोंकने की साजिश की, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि डोरंडा में भी प्रदर्शनकारियों ने श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के मुख्य संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता के दुकान को निशाना बनाया। मंडल प्रशासन से मांग करता है कि उपद्रवियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें।

    रघुवर दास ने रांची में तोड़फोड़ की निंदा की

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मेन रोड में एक विशेष समुदाय के द्वारा की गई तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति छोड़ कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे नहीं तो इस तरह की घटनाएं आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने भी राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर हुए हिंसक वारदात, तोड़फोड़, पथराव की कड़ी निंदा की है।

    बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला, बाल-बाल बचे

    जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी फंस गए। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची पहुंचे नितिन नवीन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। नितिन नवीन बाल-बाल बच गए। मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।

    जानकारी के अनुसार बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के नेता नितिन नवीन पर रांची में इकरा मस्जिद से मेन रोड के बीच में हमला हुआ। दरअसल, नितिन नवीन अपने मामा की 25वीं सालगिरह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं। इसी बीच नमाज अदा करके लौटी भीड़ ने नितिन नवीन की गाड़ी को घेर लिया और उस पर पथराव किया।

    इस संबंध में नितिन नवीन ने बताया तो जब हमला हुआ तो लोग काफी आक्रोशित थे। इसके हमले की वजह से उन्होंने गाड़ी में छिपकर जान बचाई। इनपर जैसे ही हमला हुआ ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी वहां से भगाई और उन्हें उपद्रव वाले इलाके से बाहर निकाला। नितिन नवीन ने कहा उन्होंने पूरे मामले की जानकारी राज्य के डीजीपी को दे दी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एसएसपी घायल पत्थरबाजी पैगबंर प्रदर्शन रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.