Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 21:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चाल धंसने से तीन लोगों की मौत की सूचना पर अधिकारियों ने किया दौरा
          Headline

          चाल धंसने से तीन लोगों की मौत की सूचना पर अधिकारियों ने किया दौरा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 10, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          धनबाद।  निरसा थाना अंतर्गत ईसीएल मुगमा एरिया के कापासरा आउटसोर्सिंग में  सोमवार की शाम अवैध खनन के दौरान चाल धंसने और उसमें दबकर तीन लोगों की मौत एवं तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना पर मंगलवार को निरसा एडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार, एग्यारकुंड अंचलाधिकारी अमृता कुमारी, निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, कापासारा प्रबंधक एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंची।

           

          निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने इसमें ईसीएल द्वारा सुरक्षा में लापरवाही बरतने की बात कही । उल्लेखनीय है कि बीते दिन घटना के बाद जब पुलिस प्रशासन तथा ईसीएल से इस संबंध में पत्रकारों द्वारा जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो प्रशासन ने ऐसी किसी भी तरह की घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया था। देर शाम जब अवैध खनन में दबे एक मजदूर का शव बरामद हुआ, तब घटना की सच्चाई सामने आई थी।

           

          सोमवार की संध्या लगभग सात बजे  पूर्व विधायक अरूप चटर्जी कापासारा घटनास्थल पहुंचे थें।  टॉर्च की रौशनी की मदद से अंधेरे में काफी मशक्कत के बाद वह उस जगह पहुंचे जहां घटना हुई थी। वहां देखा कि एक बहुत बड़े क्षेत्र में अवैध उत्खनन का काम किया जा रहा है। वहीं पास में देखा कि एक ग्रामीण का शव पड़ा हुआ था जिसे उसके साथियों ने बोरियों से ढक दिया था। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों द्वारा दो लोगों के शव निकाले जा चुके थे।

           

          वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि  मृतक  बीरभूम के थे तो कुछ का कहना है कि मृतक स्थानीय थे।  चटर्जी ने कहा कि बांस के पिल्लर बना कर अपनी जान को जोखिम में डालते हुए सैकड़ों ग्रामीण रोजाना उस मौत नुमा मुहाने में जाते हैं। सरकार कोयले के इस अवैध उत्खनन को रोकवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। कहा कि लगभग दस लोगों के दबे होने की आशंका है। कहा कि अगर प्रशासन एक सौ मीटर के दायरे में रेस्क्यू ऑपरेशन करे तो दर्जनों शव निकल सकते हैं।

          मंगलवार को दौरे के बाद अधिकारियों ने पत्रकारों को बतायां कि ईसीएल अपने क्षेत्र का सही से निगरानी नहीं कर पा रही है, जिसके कारण आये दिन इस तरह की घटना की सूचना मिलती रहती है। मौके पर मौजूद कापासारा कोलियरी के सहायक प्रबंधक समीर अंसारी एवं ईसीएल सुरक्षा टीम को सख्त हिदायत दी गई कि सुरक्षा का कड़ा प्रबंध ईसीएल करे। जिन जगहों पर काम नहीं हो रहा है उसकी अविलंब भराई कराए।

          अवैध खनन ईसीएल मुगमा एरिया कापासारा धनबाद न्यूज मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.