Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 02:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सरकारी राशन से पेट पालने वाले परिवार की नीतू ने अंडर-17 फीफा विश्वकप फुटबॉल चैम्पियनशीप में जगह बनायी
          Headline

          सरकारी राशन से पेट पालने वाले परिवार की नीतू ने अंडर-17 फीफा विश्वकप फुटबॉल चैम्पियनशीप में जगह बनायी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची।  सरकारी राशन से पेट पालने और मजदूरी से चलने वाले परिवार की बेटी नीतू लिंडा(रांची) ने मेहनत और अपनी प्रतिभा की बदौलत अंडर-17 फीफा विश्वकप फुटबॉल चैम्पियनशीप के लिए जगह बनायी है। नीतू झारखंड की उन सात बेटियों जिसका चयन चैम्पियनशीप के लिए हुआ है। इससे न केवल उनके परिवार में खुशी है, बल्कि रांची के पूरे कांके प्रखंड में उत्साह है।

          नीतू की मां नही है और उसके भाई-बहन मजदूरी करते है। पर उसने गरीबी को करियर की राह में आड़े नहीं आने दिया और विश्वकप खेलने का सपना साकार कर लिया है। नीतू अपने पांच भाई-बहनो के साथ कांके के हलदाना गांव में रहती है। तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी नीतू फिलहाल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बरियातू में 11वीं की छात्रा है। सबसे पहले वह अपने प्रखंड के मैदान में ही अभ्यास करती थी। उसके जीवन में ऐसा भी दौर आया जब भाई ने उसे खेलने से मना कर दिया था। पर आज घर के सभी सदस्य उसका सपोर्ट कर रहे है।

          उल्लेखनीय है कि झारखंड की सात जूनियर महिला खिलाड़ी का चयन अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के कैंप में हुआ है। इनमें गोलकीपर अंजली मुंडा (रांची), डिफेंडर सलीना कुमारी (गुमला), सुधा तिर्की, अष्टम उरांव (लोहरदगा), पूर्णिमा कुमारी (सिमडेगा), अंकिता तिर्की (गुमला), विंगर अनिता कुमारी (रांची) और मिडफिल्डर नीतू लिंडा (रांची) शामिल है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण जमशेदपुर में 23 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा।

          उसके पिता सोहराय उरांव इस समय काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि नीतू ने रांची ही नहीं, पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। वह अच्छा खेले और आगे बढ़े। नीतू लिंडा झारखंड टीम के चयन ट्रायल में वह चयनित होने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के लिए खेल चुकी है। 2020 में भारत की मेजबानी में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गोवा में इंडिया टीम का कैंप लगाया गया था। इसमें नीतू शामिल थी।

          लॉक डाउन के बाद विश्व कप स्थगित कर दिया गया। अब यह प्रतियोगिता इसी साल प्रस्तावित है। इससे पहले नीतू जमशेदपुर में आयोजित इंडिया कैंप में भी शामिल हो चुकी है। बचपन से ही फुटबॉल को लेकर दीवानी नीतू कांके प्रखंड के हलदाना गांव की रहने वाली है। नीतू इससे पहले भी अंडर-18 और अंडर-19 में भारतीय महिला फुटबॉल टीम में शामिल होकर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अंडर-17 फीफा विश्वकप फुटबॉल चैम्पियनशीप नीतू लिंडा रांची न्यूज सरकारी राशन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          July 3, 2026

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          July 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          मैट्रिमोनियल ऐप से दोस्ती, युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.