रामगढ़। चोरो ने शहर के टायर मोड़ स्थित इंडिकैश एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर 4.60 लाख रूपए उड़ा लिए। इसकी भनक न पुलिस को और न ही बैंक कर्मियों को लगी। 12 अप्रैल को हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट 15 अप्रैल को रामगढ़ थाने में पहुंची है।
जानकारी अनुसार शहर में टाटा कंपनी की इंडिकैश एटीएम मशीन लगाई गई है। अज्ञात चोरो ने 12 अप्रैल की रात को एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारी और सीआरए ने निरीक्षण किया। इसके बाद कंपनी के लोकेशन हेड दिलीप कुमार ने थाने को चोरी की सूचना दी।
लोकेशन हेड ने पुलिस को बताया है कि एटीएम से 4 लाख 60 हजार 500 रूपए की चोरी हुई है। टायर मोड़ से एटीएम मशीन काट कर रूपए निकालना जोखिम भरा काम है। इसके बावजूद एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर रूपए की चोरी कर ली गई है।


