Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 04:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»साहिबगंज से मनिहारी जा रहा माल वाहक जहाज गंगा नदी के घाट में गिरा
          Headline

          साहिबगंज से मनिहारी जा रहा माल वाहक जहाज गंगा नदी के घाट में गिरा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 25, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची।झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज गुरुवार की रात अनियंत्रित होकर बीच धार में गिर गया। हादसे में जहाज के स्टाफ के साथ 14 ट्रकों के चालक, खलासी सहित 10 लोगों के होने की आशंका है। इसमें 8 लोगों के तैर कर जान बचाने तथा 2 लोगों के लापता होने की जानकारी है । लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जहाज में सवार कैप्टन अमर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि जहाज पर 14 ट्रक थे, जिस पर स्टोन लोड था। साहिबगंज से मनिहारी जाने के क्रम में एक ट्रक का टायर फट गया, जिसके कारण जहाज अनियंत्रित होकर नदी के बीच धार में गिर गया। साथ साथ पांच ट्रक भी नदी में गिर गया। जबकि नौ ट्रक जहाज पर ही पलट गया। उन्होंने बताया कि बीच धार में डूबे 5 ट्रकों और लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

          साहेबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर यह जहाज रवाना हुआ था। नदी के किनारे कुछ दूर जाने पर इसमें खराबी आई। जहाज में मौजूद लोगों ने इसे ठीक किया। इसके बाद बैलेंस बिगड़ने से पांच ट्रक नदी में गिर गए। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे की जांच करवाई जाएगी। हादसा समदा घाट से मोतिहारी के बीच ।

          बताया जा रहा है कि जहाज में खराबी की वजह से जहाज देरी से रवाना हुआ। देर रात तक जहाज अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका था। रात 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव और राहत के लिए साहिबगंज प्रशासन सक्रिय है। एनडीआरएफ से मदद मांगी गई है। देवघर से एनडीआरएफ की एक टीम साहिबगंज के लिए रवाना हो चुकी है। हादसे में लापरवाही भी नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से घाट पर पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। यहां आने-जाने वाले मालवाहक जहाजों की निगरानी किया जाता है। जांच के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है।

          साहिबगंज में जहाज डूबने की घटना को लेकर विधानसभा में हंगामा

          झारखंड विधानसभा की शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने साहिबगंज में जहाज डूबने की घटना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अवैध माइनिंग के कारण ऐसी दुर्घटना घटी है। पूरे मामले की सीबीआई जांच हो और दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
          इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पूरी जानकारी लेने के बाद दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी उन्हें यह पता नहीं चल पाया है कि यह अवैध माइनिंग के कारण घटना घटी है, या सामान्य दुर्घटना है। इसी मसले को लेकर भाजपा की बिरंची नारायण और अनंत ओझा में भी सवाल उठाया। बाद में भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके पहले झामुमो के लोबिन हेंब्रम ने अवैध माइनिंग किए जाने की आलोचना की और सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। मामले को लेकर प्रदीप यादव ने कहा कि बड़ी घटना है इसके बारे में पूरी जानकारी लेकर सरकार की ओर से वक्तव्य आना चाहिए । शोरगुल बढ़ता देख स्पीकर ने अपराहन 12:00 बजे तक सदन को स्थगित कर दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनडीआरएफ गंगा नदी ट्रक मनिहारी घाट मालवाहक जहाज रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.