Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 3 July 2026 || 08:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ओझा गुनी के संदेह में हत्या कर शव को जंगल में जलाने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          ओझा गुनी के संदेह में हत्या कर शव को जंगल में जलाने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 18, 2022Updated:March 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के डांटम गांव निवासी टोक नारायण सिंह (60) की हत्या मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  अपराधियों ने टोक नारायण सिंह (60) की हत्या ओझा गुनी के संदेह में कर दी थी और सबूत छुपाने का प्रयास करते हुए शव को जंगल में ले जाकर जला दिया था।  गिरफ्तार आरोपियों में लातेहार डॉटम निवासी मुकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, रामकुमार सिंह ,हेम नारायण सिंह, अनिल भुइयां, रांची मांडर निवासी नितेश कुमार यादव, सुनील उरांव ,शशि गोप तथा बालूमाथ रजवार निवासी दिलीप कुमार सिंह के नाम शामिल है।

          शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टोक नारायण सिंह घर से लापता हो गए थे। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने लातेहार थाना  गुमशुदगी का एक मामला दर्ज कराया था। मामले की छानबीन के क्रम में पता चला कि गांव के मुकेश सिंह और वीरेंद्र सिंह अक्सर टोक नारायण सिंह से ओझा गुनी को लेकर झगड़ा करते थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।

          पूछताछ के क्रम में दोनों ने स्वीकार किया कि उन लोगों ने ही कुछ अन्य लोगों के सहयोग से टोक नारायण सिंह की हत्या की है। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि गत 26 फरवरी को जब टोक नारायण बगल के गांव से अपने घर लौट रहे थे तो पूर्व नियोजित योजना के तहत उसे पकड़ कर नदी किनारे ले गए और चाकू तथा पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को वही बालू में दफन कर दिया। घटना के दो दिन बाद शव को बालू से निकालकर एक वाहन से दूर जंगल में ले जाकर जला दिया। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि टोक नारायण सिंह ओझा गुनी का काम करता था तथा हमेशा तंत्र मंत्र से उन्हें परेशान करता था। इसीलिए कुछ अन्य लोगों के सहयोग से उसकी हत्या करने की योजना बनाए थे। इधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों के निशानदेही पर घटना में संलिप्त अन्य सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, टाटा मैजिक, खून लगा पत्थर, खून लगी मिट्टी और आराेपितों के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने ग्रामीणों से अपील किया है कि तंत्र मंत्र और ओझा गुनी जैसे अंधविश्वास के चक्कर में ना पड़े। यह पूरी तरह अंधविश्वास है।

          उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मुकेश कुमार सिंह के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मुकेश कुमार सिंह को लगा कि टोकनारायण सिंह ने ओझा गुनी के जरिए भाई को मार दिया है। दिलीप कुमार सिंह को अपने सास की हत्या का शक था। इसके बाद इन दोनों ने टोकनारायण सिंह को हत्या करने की योजना बनाई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ओझा गुनी जंगल लातेहार न्यूज हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

          July 2, 2026

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          July 1, 2026

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          July 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

          हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          सुपौल में बंद कमरे से नाबालिग बच्ची बरामद, मां को बेचने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.