Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 05:43
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार के सिवान व बेतिया में जहरीली शराब से पांच की मौत, प्रशासन जांच में जूटी
    Headline

    बिहार के सिवान व बेतिया में जहरीली शराब से पांच की मौत, प्रशासन जांच में जूटी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    सीवान।  बिहार में शराबबंदी कानुन को लेकर  विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा है। वहीं बुधवार को सिवान व बेतिया में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत की खबर ने राज्य में सुशासन और शराबबंदी की पोल खोल कर दी है। गौरतलब हो की इसके पूर्व नवादा, नालंदा समस्पतीपुर, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण सहित अन्य जिलों में 2021 में जहरीली शराब से करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।  सिवान में दरौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में तीन लोगो की मौत हो गई। इसमें गांव निवासी कमलेश मांझी 35 वर्ष, अवध मांझी 70 वर्ष और नूरमोहम्मद 30 वर्ष शामिल है।

    परिजनो ने मौत की वजह जहरीली शराब पीना बताया है। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में बुधवार को अफरा तफरी का माहौल कामय हो गया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस माले की जांच कर रही है। हालांकि प्रशासन इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। जबकि परिजनो ने भयवश मृतको के शव को जला दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है। परिजनो का कहना है कि उनके पारिवारिक सदस्यो की मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है। वे गांव में ही जहरीली शराब पिए थे, जिसके बाद सभी की स्थिति खराब होने लगी और माैत हो गई। मृतको के शव जलाने की जानकारी मिलने पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची तो लोग वहां से भाग खड़े हुए। महाराजगं सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। वहीं सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि दरौंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल मेें इस प्रकार का कोई मामला नहीं आया है।

     वहीं पश्चिम चंपारण जिला के नौतन स्थित खाप टोला में जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौत मंगलवार की देर रात हो गयी। मृतक आपस में चचेरे बहनोई व साले है। जबकि एक व्यक्ति बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बुधवार को  बताया कि नौतन खाप टोला निवासी रंजीत कुमार सिंह (40) की मौत हुई है। जबकि सिवान के बड़हरिया थाना के सदरपुर निवासी मुन्ना सिंह की मौत की सूचना है। जिसकी पुष्टी करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एक बीमार व्यक्ति पवन सिंह (25) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

    https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-03-09-at-13.40.32.mp4

    एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह शराब से मौत का मामला है। लेकिन परिजन जानकारी देने से कतरा रहे है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक नौतन के खाप टोला निवासी रंजीत कुमार सिंह, पवन सिंह तथा सिवान के मुन्ना सिंह ने एक बगीचे में बैठकर शराब का सेवन किया था। वहां पर आसपास के किसी गांव से शराब खरीद कर लायी गयी थी। तीनों व्यक्ति जब वापस घर लौटे तो रंजीत कुमार सिंह व मुन्ना सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। उनकी आंख की रौशन खत्म होने लगी। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मुन्ना सिंह के शव को लेकर उनके परिजन अपने गांव सिवान चले गए। जबकि रंजीत के शव को जीएमसीएच से लेकर परिजन नौतन चले गए।

    खाप टोला में दो लोगों की संदिग्ध शराब पीने से मौत के मामले को छुपाने के प्रयास की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर को निर्देश दिया कि वे अविलंब उस पंचायत के साथ-साथ आसपास के पंचायतों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क करने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आगाह किया कि अगर किसी के घर में किसी व्यक्ति ने शराब का सेवन किया हो और उसकी तबीयत खराब हो तो छुपाया नहीं जाए। बीमार व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जाए। इधर एसपी के सूचना पर नौतन पीएचसी व जीएमसीएच को अलर्ट पर रखा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अस्पताल जहरीली शराब परिजन प्रशासन मौत सिवान न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.