Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 13 August 2026 || 15:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मूर्ति विसर्जन के दौरान मारे गए रूपेश पांडेय के मामले में एनसीपीसीआर ने लिया संज्ञान, आयोग के अध्यक्ष 20 को पहुंचेंगे बरही
          Headline

          मूर्ति विसर्जन के दौरान मारे गए रूपेश पांडेय के मामले में एनसीपीसीआर ने लिया संज्ञान, आयोग के अध्यक्ष 20 को पहुंचेंगे बरही

          adminBy adminFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान मारे गए नाबालिक रुपेश पांडेय के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो मामले को लेकर 20 फरवरी को रांची आ रहे हैं। वे बरही जाकर रुपेश के परिजनों से घटना की जानकारी लेंगे। आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो घटना की जानकारी को लेकर हजारीबाग के एसपी सहित केस के अनुसंधानकर्ता, जिले के डीसीपीओ , बाल कल्याण समिति तथा शव के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम व रूपेश को देखने वाले चिकित्सक को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आयोग के अध्यक्ष दौरा के दौरान मौत के कारण और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी लेंगे। 20 फरवरी को रांची पहुंचने के बाद प्रियंक कानूनगो सड़क मार्ग से बरही जाएंगे।

          श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे झारखंड के भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के काफिले को चरही में रोका गया 

          इधर हजारीबाग प्रशासन ने शुक्रवार को रूपेश पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे झारखंड के भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के काफिले को चरही थाना के 15 माइल पर रोक दिया। इस पर प्रकाश ने कहा कि मौब लिंचिंग के शिकार बरही निवासी रूपेश पांडेय के पीड़ित परिजनों से मिलने जाते वक्त उन्हें रोक लिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भाजपा से डरी सहमी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की भावनाओं को तार-तार कर रही है। मौके पर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ,बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव व हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर बालमुकुंद सहाय ,पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, बटेश्वर प्रसाद मेहता, भैया अभिमन्यु प्रसाद, दिनेश सिंह राठौर, विवेकानंद सिंह, मुकुंद शाह, विजय कुमार, अजय कुमार साहू, रणधीर पांडेय कुंटू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

          मालूम हो कि समाचार लिखे जाने तक अध्यक्ष सहित कई सांसद, विधायक व पार्टी कार्यकर्ता 15 माइल में धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं चरही पुलिस व जिला पुलिस के जवान सहित पूरा पुलिस फोर्स विशुनगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव, इंस्पेक्टर मनोज सिंह के नेतृत्व में 15 माइल में भाजपा के लोगों को आगे बढ़ने से रोक दिया हैं। मालूम हो कि भाजपा इस मामले में लगातार आंदोलन चला रही है। हाल ही में दिल्ली से आए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को हजारीबाग के प्रशासन ने बरही जाने की इजाजत नहीं दी थी और उन्हें एयरपोर्ट से ही दिल्ली लौटना पड़ा था। इस मुद्दे को लेकर आंदोलन और तेज हो गया है।

          एनसीपीसीआर चरही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यख रांची न्यूज रुपेश पांउेय रुपेश पांडेय
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          महानंदा नदी में डूबे 14 वर्षीय छात्र का शव 24 घंटे बाद बरामद

          August 12, 2026

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

          August 12, 2026

          JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े

          August 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          महानंदा नदी में डूबे 14 वर्षीय छात्र का शव 24 घंटे बाद बरामद

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

          JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े

          प्रेम विवाह के 24 घंटे बाद नवविवाहिता की मौत, पूजा के दौरान बिगड़ी तबीयत

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.