नई दिल्ली।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आध्यात्मिक संत केशवानंद भारती के निधन को देश के लिए अपुरणीय क्षति बताया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर संत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे अद्वैत दर्शन के विद्वान थे और उन्हें संविधान व कानून की व्याख्या के संदर्भ में हमेशा याद किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में संविधान के मूल ढांचे को अक्षुण्ण रखने को लेकर याचिका दायर करने वाले संत का निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।


