जमशेदपुर।
जमशेदपुर में एक महिला होमगार्ड झानू टूडू 27 वर्ष ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जादूगोड़ा कॉलोनी हॉस्टल से बुधवार की शाम को बरामद किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूछताछ के लिए परिजनों को बुलाया है।
जानकारी अनुसार झानू झारखंड होमगार्ड में तैनात थी और फिर हाल यूसिल में अपनी सेवा दे रही थी। बुधवार को शिफ्ट ड्यूटी कर बस से हॉस्टल सामान्य तरीके से लौटी थी।इसके बाद शाम 6 बजे के करीब अपने रूम में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। इस पर हॉस्टल की अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला के मायके और ससुराल वालों को सूचना दे दी गई है।



