रांची। झारखंड सरकार ने राज्य कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। फिलहाल प्रोन्नति पाए अधिकारी अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे।
प्रोन्नति के तहत सुमन गुप्ता(1997 बैच), आईजी रेल टी कंडासामी(1997 बैच), झारखंड पुलिस एकेडमी हजारीबाग के निदेशक अमोल होमकर वुेनुकांत(2001 बैच), प्रभात कुमार(2004 बैच) के अलावा संजीव कुमार(2009 बैच), इंद्रजीत महथा(2009 बैच), संजय रंजन सिंह(2009 बैच), सेलेक्शन ग्रेड में डीआईजी बने है।

जबकि डा. बलजीत सिंह (1996 बैच) और आशीष बत्रा(1997 बैच) को प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली है। दोनो फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है।


