भागलपुर।
नए वर्ष की पार्टी मनाने निकले तीन दोस्तो की मौत सड़क दुर्घटना में बीते देर रात 2 बजे हो गई। इससे नववर्ष की खुशी मातम में पसर गया। मृतको के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। घटना जिले के बायपास ओपी क्षेत्र के पिस्ता चौक की है। मृतक युवको की पहचान सनखोर थाना क्षेत्र के मोनू महतो(21), जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मसूद आलम(20) तथा रसालपुर थाना क्षेत्र के इमरोज(22) के रूप में की गई है।
सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ओपी प्रभारी विश्वबंधु पहुंचे और शवो को थाना ले आए। इसके उपरांत शवो को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घटना की सूचना पर ओपी पहुंचे मृतको के परिजनो में मातम पसर गया। उनका रो रोकर बुरा हाल है।



