Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 12 August 2026 || 12:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच किया 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख 6 हज़ार रुपए के परिसंपत्तियों का किया वितरण।
          Headline

          मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच किया 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख 6 हज़ार रुपए के परिसंपत्तियों का किया वितरण।

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 11, 2021No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          .कार्यक्रम में नवचयनित कर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र का किया वितरण।

           .राज्य के विभिन्न विभागों के नियुक्ति नियमावली बनकर तैयार है जल्द ही निकलेगी बड़े पैमाने पर वेकैंसी

          हजारीबाग। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग में शनिवार को “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि  सरकार “आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जो राज्य में विगत 20 वर्षों में नहीं हुआ उसे किया जा रहा है। इसके तहत सरकार लाभुकों के घर तक जा कर उन्हें सरकार के योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उच्च स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक इस योजना के तहत 2 लाख 50 हजार शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें से 2 लाख 20 हजार शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके पारदेशीय शिक्षा योजना के तहत 6 आदिवासी विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा गया था। अब सभी वर्ग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में  मंत्री श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री शिक्षा विभाग श्री जगन्नाथ महतो,  विधायक गांडेय श्री सरफराज अहमद, विधायक श्री लंबोदर महतो, विधायक गिरिडीह  सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक रामगढ़  ममता देवी,  विधायक बरही  उमाशंकर अकेला,  विधायक बड़कागांव  अम्बा प्रसाद, मुख्यंत्री के प्रधान सचिव  राजीव वरुण एक्का, प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल  कमल जॉन लकड़ा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा जिले के उपायुक्त एवं विभिन्न विभागों के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

          लोग सरकार की ओर हाथ बढ़ाएंगे तो रोजगार से आच्छादित होंगे ही

          मुख्यमंत्री  सोरेन ने कहा कि सरकार इस कोरोना काल में जनहित योजनाओं की कार्यप्रणाली तैयार कर रही थी। आज राज्य के हर तबके के लोगों के लिए सरकार के पास एक योजना है। लोग सरकार की ओर हाथ बढ़ाएंगे तो रोजगार से आच्छादित होंगे ही साथ ही साथ वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन के लिए 50 हजार रुपये से 25 लाख रुपये तक का लोन बहुत ही कम ब्याज पर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों की नियुक्ति नियमावली बनकर तैयार है, जल्द ही बड़े पैमाने पर राज्य में वेकैंसी निकली जाएंगी।

          गाँव के प्रत्येक बुजुर्ग को मिलेगी पेंशन

          मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य के प्रत्येक गाँव के 60 साल से अधिक के बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। हर एक विधवा, बुजुर्ग, दिव्यांग असहाय को सरकार पेंशन देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गंभीर बीमारी के चिकित्सा के लिए सरकार हर व्यक्ति जिसकी आय 8 लाख से कम है उसके इलाज में सरकार सहायता करेगी।

          राज्य में 75% नौकरियां स्थानीय को मिलेगी

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न बड़े उद्योगों को राज्य में स्थापित करने का कार्य कर रही है। जिससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इस क्रम में इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा कि इनमें 75% नौकरी एवं 1 करोड़ रुपये तक का टेंडर स्थानीय लोगों को ही प्राप्त हो,जिससे राज्य के लोगों का विकास होगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में राज्य के गरीबों ने बहुत दुख सहा है। केंद्र सरकार से सीमित संसाधन प्राप्त होने के बावजूद भी राज्य सरकार ने अपने प्रयास से किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया। विस्थापित मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है। रांची से बोकारो फोरलेन  के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बहुत जल्द विस्थापित आयोग राज्य में आये विस्थापित लोगों के समस्या का समाधान करेगी। टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज में 2 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये जा चुके हैं जिसमें 80% महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं। जल्द ही 25 से 30 हजार फ़ूड एंड टेक्सटाइल इंडस्ट्री में नियुक्ति की जाएगी। राज्य के आमजीवन को सामान्य करने के लिए लोगों के आय में वृद्धि की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं।

          विभिन्न जिलों से आये लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का हुआ वितरण

          समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आने वाले 7 जिलों के 25 लाख 92 हज़ार 856 लाभुकों के बीच कुल 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख 6 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इनमें हजारीबाग जिले के 5 लाख 68 हज़ार 312 लाभुकों के बीच 2 अरब 57 करोड़ 26 लाख 28 हज़ार रुपये, कोडरमा जिले के 58 हज़ार 990 लाभुकों के बीच 1 अरब 19 करोड़ 89 लाख 60 हज़ार रुपये, रामगढ़ जिले के 4 लाख 67 हज़ार 412 लाभुकों के बीच 1 अरब 97 करोड़ 51 लाख 67 हज़ार रुपये, गिरिडीह जिले के 1 लाख 53 हज़ार 688 लाभुकों के बीच 5 अरब 98 करोड़ 82 लाख 55 हज़ार रुपये,बोकारो जिले के 63 हज़ार 625 लाभुकों के बीच 4 अरब 53 करोड़ 30 लाख 36 हज़ार रुपये, धनबाद जिले के 8 लाख 84 हज़ार 850 लाभुकों के बीच 2 अरब 34 करोड़ 89 लाख 55 हज़ार रुपये, चतरा जिले के 3 लाख 95 हज़ार 979 लाभुकों के बीच 3 अरब 68 करोड़ 69 लाख 5 हज़ार रुपये का वितरण किया गया।

           

          आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम नियमावली नियुक्ति पत्र मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम हजारीबाग न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          August 11, 2026

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          August 11, 2026

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          August 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.