सिवान।सदर अस्पताल में एक महिला ने गुरुवार को 5 बच्चों को जन्म दिया है। यह खबर फैलते ही वहां लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। यहां तक की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया गया है।
जानकारी अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर शहर के शहीद इस्माइल तकिया निवासी मोहम्मद जुले की पत्नी फूल जहां खातून को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहां महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता सिन्हा की देखरेख में महिला का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो पुत्र और तीन पुत्री शामिल है।

डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ है। एहतियात के तौर पर जच्चा-बच्चा को गहन चिकित्सा कक्ष में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया हैं।


