Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 18:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हेमन्त सरकार के संरक्षण में हो रहा है संगठित अपराध और खनिज संपदा की लूट – दीपक
          Headline

          हेमन्त सरकार के संरक्षण में हो रहा है संगठित अपराध और खनिज संपदा की लूट – दीपक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 26, 2021No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है जबकि कांग्रेस ,जेएमएम, राजद परिवारवाद को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करती है।

          कोडरमा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर कोडरमा  पहुॅचें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मौके पर सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  दीपक प्रकाश ने 100 करोड़ निशुल्क टीकाकरण अभियान पूरा होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सिनेसन ड्राइव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

          उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है जबकि कांग्रेस ,जेएमएम, राजद परिवारवाद को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करती है। राज्य सरकार पर हमला करते हुए प्रकाश ने कहा कि मानव तस्करी में महाराष्ट्र के बाद झारखंड दूसरे स्थान पर है। संगठित अपराध और खनिज संपदा की लूट हेमन्त सरकार के संरक्षण में हो रहा है। कानून व्यवस्था ठप हो चुका है। 21 महीने में 3127 बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ है। हेमन्त सरकार नियोजन नीति के नाम पर भाषाई विवाद खड़ा करना चाहती है। तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाकर अपनी असफलताओं को छुपाना चाहती है। इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।

          इससे पूर्व चारडीह में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तश्वीर पर माल्यार्पण व वंदे मातरम गाकर कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुवात की गयी। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद दीपक प्रकाश को जिलाध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी ने अंगवस्त्र देकर, बुके देकर, पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर, किसान मोर्चा द्वारा धान की बाली का माला देकर व 31 केजी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित कोडरमा विधायक नीरा यादव, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिला प्रभारी टुन्नू गोप, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, जिला महामंत्री अनूप जोशी को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी, संचालन राजकुमार यादव व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया।

          आरक्षण के नाम पर ड्रामेबाजी के बजाए सरकार से समर्थन ले वापस काँग्रेस

           प्रकाश ने कांग्रेस द्वारा पिछड़ों के आरक्षण पर कर रहे प्रदर्शन को ढकोसला करार देते हुए कहा कि जिन्हें लागू करना है वे धरना देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पिछड़ों के नाम पर विधवा विलाप कर रहे हैं। देश के इतिहास में पहली बार केंद्र की मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल में 27 सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाया। भाजपा में सर्वाधिक पिछड़ी समाज के सांसद हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों के नाम पर ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों का आरक्षण लागू कराए या सरकार से समर्थन ले वापस।

          पार्टी समर्थित कार्यकर्ता को पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने का किया आह्वान

           प्रकाश ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो इसके लिए भाजपा ने संघर्ष किया। भाजपा के संघर्ष से झुककर सरकार को पंचायत चुनाव का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिले के सभी जिला परिषद सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हो कर चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा आपसी सहमति बनाकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी समर्थित सदस्यों को जिला परिषद चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

          इंजीनियरिंग कॉलेज को प्राइवेटीकरण के खिलाफ होगा संघर्ष: नीरा यादव

           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। जबकि अन्य दलों ने सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज को कर्नाटका की एक कंपनी के हांथों में देने की साजिश की जा रही है, पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी।

          ये लोग शामिल थें

          बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जूही दासगुप्ता, जयप्रकाश राम, शिवलाल सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, मंत्री शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह ,कांति देवी ,महेंद्र यादव ,बैजनाथ यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह ,विजय यादव ,जयशंकर प्रसाद, मुकेश राम, द्वारिका राणा, सुरेंद्र यादव, रामदेव मोदी, शशि भूषण चौधरी, किशोर पंडित, नरेंद्र पाल, सुरेंद्र मोदी ,देवेंद्र कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, वासुदेव शर्मा सूरज प्रताप मेहता ,बैजनाथ दास, गोपाल कुमार गुतुल, रमेश हर्षधर ,महिंद्र बर्मा ,राजेश सिंह, प्रभाकर लाल रावत, वीरेंद्र मेहता, बेदू साव, आकाश वर्मा, पिंटू भारती, प्रवीण पांडे, संगीता सिन्हा ,कविता देवी, रीता लोहानी, रेखा भदानी ,राखी भदानी, देवेंद्र मेहता ,पप्पू पांडे, संजय शर्मा, नवीन चौधरी, राजेश सिन्हा, सुमित चंद्रवंशी , आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कार्यकर्ता कोडरमा न्यूज दीपक प्रकाश भाजपा हेमंत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.