रामगढ़।
छह महीने के बाद झारखंड का सिद्धिपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके मंदिर का दरबार गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद यहां सबसे पहले गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंदिर के पुजारियों के साथ पूजा अर्चना की। मां छिन्नमस्तिके का दरबार खोले जाने पर श्रद्धालुओं में खुशी व्याप्त है।
पूजा अर्चना के बाद सांसद चौधरी ने कहा कि मंदिरों का द्वार खोला जाना अच्छी बात है। विगत छह माह से श्रद्धालु यहां आते थे, लेकिन उन्हें माता का दर्शन नहीं होता था। उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिके मंदिर पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए अहम है। उन्होंने रामगढ़ और पूरे प्रदेश की उन्नति की कामना करते हुए कहां की माता कोरोना महामारी को दूर करने का आशीर्वाद दें।



