जमशेदपुर।
पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व एनएच पर बड़ाबांकी पुलिया के पास हुए पिकअप वैन के चालक के 90 हजार रूपए और वाहन लूट मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई पिकअप वैन भी बिहार के हसनपुर बाजार इलाके से बरामद कर लिया गया है। एक अन्य अपराधी की तलाश की जा रही है। फिलहाल लूट का रकम बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी सुमित कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि लूट का मास्टरमाइंड सूरज गिरि और लूट के पिकअप वैन बेचने वाले धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लूटी गई वाहन के खरीददार नंदजीकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
डीएसपी ने बताया कि इस घटना में कुछ और भी अपराधी शामिल हे। डीएसपी ने बताया कि पिकअप वैन धनंजय सिंह की मदद से बेचा गया था। पिकअप वैन को हसनपुर बाजार इलाके के नंदजी के घर के पास बरामद किया गया है। उल्लेखनीय हो कि 31 मई की रात एमजीएम थानान्तर्गत बड़ाबांकी पुलिया के पास चार नकाबपोश अपराधियों ने चाकू की नोक पर चालक से 90 हजार और पिकअप वैन लूट लिया था। इस क्रम में अपराधी चालक सोनू महतो और खलासी संदीप दास को किनारे जंगल में ले गए थे। अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। अपराधियों के चंगुल से छूटने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

