Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 00:57
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Chhattisgarh : मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 9 नक्सली ढेर,घटनास्थल से एके 47 व इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद
    Headline

    Chhattisgarh : मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 9 नक्सली ढेर,घटनास्थल से एके 47 व इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में मंगलवार सुबह हुई चार घंटे की मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर चलाए गए तलाशी अभियान में तीन महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही एके 47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद की बरामदगी हुई है। बस्तर आईजी सुददराज पी. ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

    आज सुबह करीब छह बजे ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में डीआरजी एवं एसटीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जो लगभग चार घंटे चली। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर चलाए गए तलाशी अभियान में नक्सलियों के शव और हथियार मिले हैं। इसस पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के ग्राम टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी है। सूचना के आधार पर सोमवार देर रात डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया था।

    जवान मंगलवार की सुबह जब टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर खोल दिया। जवानों ने जवाबी कार्यवाही में 03 महिला नक्सली सहित कुल 09 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गये नक्सलियों के शव बरामद किये गय हैें, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।

    छत्तीसगढ़: 16 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, कई पर था लाखों का इनाम

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में व्यापक रूप से चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। मंगलवार को 16 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनमें कई नक्सलियों पर लाखों का इनाम घोषित था।

    जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 केरिपु 222वीं वाहिनी के संयुक्त प्रयासों तथा नक्सलियों के कोर इलाकों में कैप स्थापना के बाद मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने से नक्सल संगठनों में भगदड़ की स्थिति बन गई है। मंगलवार को बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222वीं बटालियन केरिपु विनोद मोहरिल, कमांडेंट कोबरा 202 अमित कुमार, कमांडेंट कोबरा 210 अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार के समक्ष 16 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इन सभी को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।

    इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 लाख का इनामी पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का सदस्य अरुण कड़ती (उम्र 21 वर्ष) निवासी पोलमपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुड़ा, 5 लाख का इनामी माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर एसीएम रमेश ऊर्फ मुन्ना हेमला (उम्र 42 वर्ष) निवासी फुलादी स्कूलपारा थाना जांगला, एक लाख का इनामी डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम कमाण्डर सुदरू पूनेम (उम्र 30 वर्ष) निवासी डुमरीपालनार पदमपारा थाना मिरतुर, एक लाख का इनामी डुमरीपालनार आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष पायकी कारम (उम्र 35 वर्ष) साकिन डुमरीपालनार थाना मिरतुर, एक लाख का इनामी मद्देड एरिया कमेटी अन्तर्गत एलजीएस सदस्य प्रमोद ताती ऊर्फ छोटू (उम्र 25 वर्ष) निवासी पालनार तुंगलवाया थाना गंगालूर, पालनार आरपीसी मिलीशिया डिप्टी कमाण्डर पाकलू हेमला ऊर्फ परवेश, पालनार आरपीसी जन मिलीशिया सदस्य लक्ष्मण उरसा ऊर्फ मंगू उरसा, पालनार भूमकाल मिलीशिया सदस्य आयतू पूनेम ऊर्फ वरगेश, पालनार आरपीसी अंतर्गत डॉक्टर टीम का सदस्य बुधराम पोटाम, पालनार भूमकाल मिलीशिया सदस्य बुधु ताती ऊर्फ गढडा, पालनार भूमकाल मिलीशिया सदस्य लक्खू ताती, जनताना सरकार सदस्य/ विद्या संस्कृति शाखा अध्यक्ष पोदिया कारम, मददेड़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य रमेश पुनेम, पालनार आरपीसी अध्यक्ष सुखराम हेमला ऊर्फ रामलू, पालनार भूमकाल मिलीशिया सदस्य सुक्कू लेकाम ऊर्फ मांझी, जनताना सरकार सदस्य /सांस्कृतिक शाखा अध्यक्ष सुक्कू तांती ने आत्मसमर्पण किया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Abujhmad encounter Naxalite
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    March 13, 2026

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    March 12, 2026

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.