बक्सर|
लगातार तीसरे दिन गुरूवार को गंगा तट पर स्थित नाथघाट पर आठ लावारिश शव मिले। लोगो ने इस बाबत जिला प्रशासन को सूचित भी किया, पर आठ घंटे बीतने पर भी इसकी सुध नहीं ली गई। फलत: कुते लावारिश लाशो को नोचते रहे। जबकि लाशो से उठती दुर्गंध से लोग परेशान है। मालूम हो कि इसके पूर्व मंगलवार को भी चौसा स्थित महादेव घाट पर 71 लावारिश लाशो को डिस्पोजल किया गया था और बुधवार को महाजाल में फंसे छह लाशे मिली थी। इस मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया।
वहीं बिहार के अधिकारियों ने यूपी के बलिया और गाजीपुर डीएम के समक्ष आपति दर्ज कराते हुए लाशो को अविलंब रोकने को कहा है। मालूम हो कि राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बक्सर स्थित रानीघाट से उजियार तक महाजाल से गंगा को घेरा गया है। जबकि गंगा तट पर लगे अंचल के अंचलाधिकारियों व संबंधित थाना को नियमित गश्त लगाने तथा शवो के बहने की घटना पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। चिन्हित घाटो पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। उल्लेखनीय हो कि गंगा का बहाव वाराणसी से बक्सर की ओर है, जिससे इस आशंका को बल मिल रहा है कि लाशे वाराणसी और गाजीपुर के रास्ते बहते हुए बक्सर की सीमा में प्रवेश कर रहे है।

