WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
बक्सर।
शराब तस्करों ने रविवार की सुबह पुलिस की छापेमारी गश्ती दल पर हमला कर एक दारोगा सहित 8 पुलिस जवानों को घायल कर दिया। घटना चक्की ओपी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार -यूपी के सीमावर्ती गांव में यूपी से लाई गई शराब की बड़ी खेप शराब तस्करों के द्वारा लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस दल छापेमारी करने गई थी। वहां पूर्व से घात लगाए तस्करों ने ग्रामीणों के सहयोग से अचानक पुलिस दल पर ईट की बौछार करने लगे। इससे दारोगा समेत सिपाही घायल हो गए।
मालूम हो कि होली पर्व को लेकर बड़ी मात्रा में बिहार के जिलों में शराब की खेप पहुंचने की खबर है। शराब की खेप झारखंड सहित यूपी के इलाके से भेजी जा रही है। हाल के दिनों में पुलिस सख्ती से शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
