Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 18:43
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मिलेगी मुफ्त दवा,हेमंत सोरेन ने दिया भरोसा – सुदूर इलाकों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा
    Headline

    झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मिलेगी मुफ्त दवा,हेमंत सोरेन ने दिया भरोसा – सुदूर इलाकों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा

    today post liveBy today post liveSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर से मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू किए जाने वाले राष्ट्रीय अभियान ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ के लिए झारखंड सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अभियान को राज्य में सफल बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाने की घोषणा की है।

    सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे हेमंत सोरेन ने स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों तक मुफ्त दवा पहुंचाने के लिए राज्य में अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे। पहले चरण में 700 मेडिकल स्टोर शुरू होंगे, जबकि अगले चरण में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए और सुदूर इलाकों तक दवाइयां आसानी से उपलब्ध हों।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल झारखंड के गरीबों को मजबूत बनाएगी। अब किसी भी मरीज की मौत केवल दवा की कमी के कारण नहीं होगी। इस अभियान से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि यह महिलाओं और परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।

    अभियान के दौरान पूरे राज्य में पंचायत स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं और किशोरियों की विशेष जांच होगी। रक्तदान, रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की मुफ्त स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। साथ ही, महिलाओं को पोषण और आहार संबंधी जानकारी दी जाएगी।

    इसके अलावा, शिविरों में स्वास्थ्य से जुड़े अहम दस्तावेज जैसे आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड मौके पर ही बनाए और वितरित किए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अबुआ मेडिकल स्टोर झारखंड झारखंड स्वास्थ्य शिविर मुफ्त दवा योजना झारखंड स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान हेमंत सोरेन स्वास्थ्य योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.