Koderma News:- कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा सुबह अपने परिवार के साथ छठ तालाब से पूजा कर घर लौटा था। पूजा के बाद वह घर के बाहर खेलने गया। इस दौरान शौच लगने पर वह पास में ही स्थित एक डोभा की ओर चला गया। शौच के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पहले उन्होंने आसपास और गांव में खोजबीन की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे को आखिरी बार खेत की दिशा में जाते देखा गया था। इसके बाद परिजन खेतों के पास स्थित डोभा की ओर गए, जहां खोजबीन के दौरान बच्चे का शव पानी में मिला।
घटना की सूचना पाकर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन शव को निकालकर घर ले आए थे। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की।
दुखी परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी और बच्चे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

