Mumbai News:- महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेवासा फाटा स्थित मयूर फर्नीचर की दुकान में देर रात भीषण जानकारी के अनुसाआग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।र, आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य दुकान में ही सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। दुकान में रखे ज्वलनशील पदार्थ और फर्नीचर होने की वजह से आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पाए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि उसे पूरी तरह काबू में करने में सुबह तक का समय लग गया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक परिवार के सभी सदस्य आग की लपटों में घिरकर अपनी जान गंवा चुके थे।
मृतकों की पहचान मयूर अरुण रसाने (45), उनकी पत्नी पायल मयूर रसाने (38), बेटे अंश (10), चैतन्य (7) और एक वृद्ध महिला के रूप में की गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पड़ोसी और स्थानीय लोग परिवार की इस दर्दनाक मौत से गहरे सदमे में हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है, लेकिन सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।
यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय प्रशासन ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

