Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 23:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पिकअप वैन से हो रही थी 480 किलो डोडा की तस्करी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लाख का डोडा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
    Headline

    पिकअप वैन से हो रही थी 480 किलो डोडा की तस्करी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लाख का डोडा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh News:- नशे के कारोबार को रोकने में रामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अजय कुमार की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने सोमवार की रात 25 लाख रुपये की कीमत का डोडा जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि डोडा तस्करी के लिए एक पिकअप वैन रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद और रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग चेकनाका के पास जांच अभियान शुरू किया।

    जांच के दौरान एक नीले रंग की पिकअप वैन (जेएच 10 सीडब्ल्यू 7235) तेजी से आती दिखी। पुलिस के रोकने पर वाहन चालक ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

    गिरफ्तार तस्करों की पहचान गिरिडीह जिले के तीसरी गांव निवासी संदीप रजक और गांवा के संतोष राम के रूप में हुई है। जब पुलिस ने वैन की तलाशी ली तो उसमें 18 बोरियों में बंद कुल 480 किलोग्राम डोडा मिला, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 25 लाख रुपये है।

    एसपी ने बताया कि तस्करी में गाड़ी मालिक, चालक, सहचालक और अन्य तस्कर शामिल हैं। यह डोडा पिठोरिया के जंगल क्षेत्र से लोड किया गया था और गिरिडीह ले जाया जा रहा था। तस्करों ने मुख्य सड़क को छोड़कर वैकल्पिक रास्ते से तस्करी करने की योजना बनाई थी, लेकिन रामगढ़ पुलिस की मुस्तैदी से उनका प्लान विफल हो गया।

    पुलिस अब तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    doda smuggling Giridih drugs seized in pickup van Jharkhand drug smuggling news Rajrappa police station action Ramgarh doda seizure
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.