बोकारो।

जिले के कसमार थाना क्षेत्र के बेाकारो – रामगढ़ मुख्य मार्ग पर दांतु के पास गुरूवार को साहिबगंज जिला पुलिस बल से भरी 407 वाहन और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। इससे एक सब इंस्पेक्टर सहित कई जवानो को गंभीर चोटे आयी है। घायल सात जवानो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से चोटिल जवानो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड दिया गया है। घायलो में सब इंस्पेक्टर अनिल द्विवेदी के अलावा आरक्षी अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज यादव, वीरेंद्र कुमार, करण देव रजक व चालक दिलीप कुमार शामिल है।
जानकारी अनुसार साहिबगंज के पुलिस बल खोखा को जमा कराने सब इंस्पेक्टर अनिल द्विवेदी की अगुवाई में 407 वाहन से रांची जा रहा था। इस दौरान पुलिस चालक का नींद आ गई और पिकअप वैन को टक्कर मार दी। जिससे जवानो से भरा 407 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर कसमार और पेटखार की पुलिस मौके पर पहुंचे तथा पुलिस मेंस के पदाधिकारियों के सहयोग से सभी घायलो को बीजीएच भेजा गया है। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि चार पुलिस कर्मी अधिक घायल है। सभी को अस्पताल भेजा गया है।